एसिडिटी की समस्या में करें इन भारतीय फूड्स का सेवन मिलेंगे अनोखे फायदे

असंतुलित खानपान और खराब जीवनशैली के कारण लोगों में एसिडिटी की समस्या होती है। बहुत ज्यादा तला-भुना, मसालेदार और जंक फूड आदि का सेवन करने से आपको एसिडिटी की समस्या हो सकती है।

एसिडिटी की वजह से आपको पेट में दर्द, सूजन, उल्टी, गले में भोजन फंसने जैसी समस्या का अनुभव करना पड़ सकता है।

अगर आप लंबे समय से एसिडिटी की समस्या के शिकार हैं, आगे चलकर यह गंभीर बीमारी का रूप ले सकती है।

पेट में भोजन सही से न पच पाने की स्थिति में ही आपको एसिडिटी या पेट में गैस बनने की समस्या होती है। एसिडिटी से बचने के लिए आमतौर पर लोग दवाओं का सेवन करते हैं।

एसिडिटी कंट्रोल करने के लिए डाइट में सुधार सबसे जरूरी है। हेल्दी और पौष्टिक भोजन का संतुलित मात्रा में सेवन करने और शारीरिक रूप से एक्टिव रहने से आप एसिडिटी जैसी गंभीर समस्या से बच सकते हैं।

भीगे हुए पोहे के साथ दही का सेवन एसिडिटी की समस्या में बहुत फायदेमंद होता है। दही में मौजूद गुण पेट को शांत करने और एसिड फ्लो को कंट्रोल करने में बहुत उपयोगी होते हैं।

भिगोए हुए किशमिश का सेवन शरीर के लिए बहुत उपयोगी माना जाता है। किशमिश में मौजूद फाइबर और अन्य पोषक तत्व कब्ज, अपच और एसिडिटी को दूर करने में बहुत उपयोगी होते हैं।

किशमिश का पानी पीने से भी एसिडिटी की समस्या में बहुत फायदा मिलता है। इसके लिए रात में मुट्ठी भर किशमिश पानी में भिगो लें, सुबह इसका सेवन करें।

पेट में एसिड फ्लो को कंट्रोल करने और पाचन तंत्र को मजबूती देने के लिए गुलकंद का सेवन बहुत फायदेमंद होता है।

छाछ का सेवन शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। छाछ में मौजूद लैक्टिक एसिड पेट से जुड़ी परेशानियों और एसिडिटी की समस्या में बहुत फायदेमंद होता है।

ऐसी ही और भी जानकारी जानने के लिए हमारे टेलीग्राम चैनल को अभी जॉइन कर लीजिए.