क‍िन फलों को छीलकर खाना चाहिए और क‍िन्‍हें नहीं?

जो लोग ताजे फलों का सेवन करते हैं, उनकी सेहत काफी हद तक अच्‍छी रहती है। फल हमारी डाइट का अहम ह‍िस्‍सा हैं।

लेक‍िन अच्‍छी सेहत के ल‍िए केवल फल खाना काफी नहीं है। इन्‍हें सही ढंग से खाने का तरीका पता होना चाह‍िए।

कई फलों को छ‍िलके समेत खाया जाता है क्‍योंक‍ि ऐसा न करने से उनके पोषक तत्‍व कम हो जाते हैं। फलों के छ‍िलकों में भी कई न्‍यूट्र‍िएंट्स मौजूद होते हैं।

आजकल फलों पर केम‍िकल्‍स डाले जाते हैं इस कारण से लोग फलों का छ‍िलका न‍िकालकर खाते हैं। लेक‍िन ऐसा करना भी सेहत के ल‍िए हान‍िकारक हो सकता है।

नाशपाती का सेवन छ‍िलके के साथ करना चाह‍िए। इसके छ‍िलके में एंटीऑक्‍सीडेंट्स और व‍िटाम‍िन्‍स पाए जाते हैं। नाशपाती को छ‍िलके समेत खाएंगे, तो शरीर को डायट्री फाइबर म‍िलेगा।

अमरूद का सेवन छ‍िलके समेत कर सकते हैं। अमरूद में एंटीऑक्‍सीडेंट्स, व‍िटाम‍िन्‍स, फाइबर, म‍िनरल्‍स पाए जाते हैं। अगर सर्दी-जुकाम या खांसी है, तो अमरूद का सेवन करने से बचना चाह‍िए।

कई लोग सेब का छ‍िलका न‍िकालकर खाते हैं। लेक‍िन आपको बता दें क‍ि सेब के छ‍िलके में एंटीऑक्‍सीडेंट्स और फाइबर पाया जाता है। 

चीकू का सेवन छ‍िलके समेत क‍िया जाता है। इसके छ‍िलके में व‍िटाम‍िन सी, एंटीऑक्‍सीडेंट्स, पोटैश‍ियम, आयरन पाया जाता है। त्‍वचा और गट हेल्‍थ के ल‍िए चीकू फायदेमंद माना जाता है।

कीवी का सेवन छ‍िलके के समेत करना फायदेमंद होता है। कीवी के छ‍िलके में फाइबर, फोलेट, व‍िटाम‍िन ई जैसे पोषक तत्‍व पाए जाते हैं।

संतरे में व‍िटाम‍िन सी, व‍िटाम‍िन बी6, कैल्‍श‍ियम, पोटैश‍ियम जैसे पोषक तत्‍व पाए जाते हैं। इसके छ‍िलके को न‍िकालकर खाना चाह‍िए।

ऐसी ही और भी जानकारी जानने के लिए हमारे टेलीग्राम चैनल को अभी जॉइन कर लीजिए.