चेहरे पर इस तरह लगाएं बर्फ पिंपल्स से मिलेगा छुटकारा

बर्फ की मदद से आप स्किन से संबंधी कई समस्याओं से छुटकारा पा सकती हैं। हम देखते हैं कि गर्मियों के सीजन में चेहरे का निखार न सिर्फ खोने लगता है, बल्कि ऑयल ज्यादा आने से चेहरे पर पिम्पल्स भी आ जाते हैं।

ऐसे में आईस थेरेपी से न सिर्फ आपके चेहरे के दाग-धब्बे ठीक हो जाते हैं, बल्कि इससे चेहरे पर ग्लो भी आता है। खास बात ये भी है कि चेहरे पर रोजाना बर्फ के टुकड़े को लगाने से कील, मुहासे और झुर्रियां दूर हो सकती हैं।

अगर आप चेहरे पर परफेक्ट ग्लो लाना चाहते हैं तो बर्फ मदद करेगी। इसके लिए रोज सुबह चेहेर पर बर्फ का टुकड़ा लें और उसे किसी कपड़े या प्लास्टिक बैग में लपेट लें। फिर चेहरे पर लगाएं।

बर्फ की मदद से आप चेहरे पर आने वाले मुंहासों से भी राहत पा सकते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स कहते हैं कि बर्फ की मसाज से मुंहासों से छुटकारा मिलता है।

इसके लिए सबसे पहले चेहरा धोकर सुखा लें। फिर अब कपड़े या प्लास्टिक बैग में लिपटे हुए बर्फ से सर्कुल यानी हाथों को गोलाकार में घुमाते हुए चेहरे की 10 मिनट मसाज करें।

चेहरे की झुर्रियों को कम करने में भी बर्फ मददगार है। चेहरे पर बर्फ के टुकड़े लगाने से झुर्रियों को कंट्रोल किया जा सकता है।

ये न केवल मौजूदा झुर्रियों को कम करने में मदद करते हैं, बल्कि नई झुर्रियों को आने से भी रोकते हैं।

बर्फ के टुकड़े आंखों के डार्क सर्कल्स को कम करने के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। डार्क सर्कल्स में आइस क्यूब को गुलाब जल और खीरे के रस के साथ लगाने से बहुत फायदा होता है।

अगर आप चेहरे पर परफेक्ट ग्लो लाना चाहते हैं तो बर्फ मदद करेगी। इसके लिए रोज सुबह चेहेर पर बर्फ का टुकड़ा लें और उसे किसी कपड़े या प्लास्टिक बैग में लपेट लें।

फिर चेहरे पर लगाएं। इसे हल्के हाथों से रब करें और चेहरे पर सर्कुलर यानी घड़ी की चलने की दिशा में घुमाएं। ऐसा 2 मिनट तक करने से निखार वापस आएगा।

ऐसी ही और भी जानकारी जानने के लिए हमारे टेलीग्राम चैनल को अभी जॉइन कर लीजिए.