प्रेगनेंसी में महिलाओं के शरीर में आ सकते हैं ये 7 बदलाव

महिलाओं के शरीर में बदलाव प्रकृति का नियम है। गर्भावस्था के दौरान भी महिलाओं के शरीर में कई परिवर्तन या बदलाव नजर आते हैं, जो सामान्य होते हैं।

ऐसे में अगर आप भी गर्भवती हैं और आपके शरीर में बदलाव हो रहे हैं, तो इस स्थिति में आपको घबराने की जरूरत नहीं है।

क्योंकि यह सभी परिवर्तन सिर्फ प्रेगनेंसी के पीरियड तक ही रहते हैं, उसके बाद ये अपने आप सामान्य हो जाते हैं।

स्त्री रोग विशेषज्ञ इंद्रायणी सालुंखे से जानते हैं, प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं के शरीर में कौन-कौन से बदलाव नजर आ सकते हैं।

प्रेगनेंसी में महिलाओं के स्तनों या ब्रेस्ट का आकार बढ़ना स्वाभाविक होता है। इसमें आपको डरने या घबराने की जरूरत नहीं है।

प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं के शरीर में यह बदलाव होना बेहद सामान्य है। जैसे-जैसे आपके गर्भावस्था का समय बढ़ता है यानी बच्चे को विकास होता है, वैसे-वैसे आपके स्तनों का आकार भी बढ़ता रहता है।

दरअसल, इस समय महिलाओं के स्तन स्तनपान कराने के लिए तैयार हो रहे होते हैं। इसके अलावा कई बार स्तनों और निपल्स पर खुजली की भी समस्या होने लगती है।

वैरिकोज वेन्स एक ऐसी बीमारी है, जिसमें पैरों की नसों में खून जमा हो जाता है। पैरों में सूजन आ जाती है और चलना-फिरना मुश्किल हो जाता है।

प्रेगनेंसी में महिलाओं के शरीर में यह समस्या भी हो सकती है। दरअसल, प्रेगनेंसी में गर्भाशय का आकार बढ़ जाता है, जिसकी वजह से ब्लड सर्कुलेशन धीमा या स्लो हो जाता है।

जिससे नसों में सूजन आ जाती है। यह पीड़ादायक हो सकता है। इसमें गर्भाशय के रंग में भी थोड़ा बहुत परिवर्तन हो सकता है।

ऐसी ही और भी जानकारी जानने के लिए हमारे टेलीग्राम चैनल को अभी जॉइन कर लीजिए.