अच्छी मेंटल हेल्थ के लिए रोज करें ये 5 एक्सरसाइज

यह बात तो हम सभी जानते हैं कि व्यायाम करने से शारीरिक रूप से स्वस्थ रहते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक्सरसाइज करने से मानसिक रूप से भी स्वस्थ रहा जा सकता है?

एक अध्ययन से इस बात की पुष्टि हुई थी कि जो लोग नियमित रूप से एक्सरसाइज करते हैं, वे उन भावनात्मक, शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत होते हैं।

जो लोग एक्सरसाइज करते हैं, उनमें मानसिक बीमारियों की दर भी कम होती है। इसलिए आप भी नियमित रूप से एक्सरसाइज करें और खुद को मेंटली-फिजीकली फिट रखें।

विशेषज्ञा कहते हैं कि वॉक करना कई समस्याओं का समाधान है। अगर आप मानसिक रूप से अस्थिर हैं और अक्सर खुद को परेशान पाते हैं, तो ऐसे में आप चहलकदमी कर सकते हैं।

कई शोधों से यह स्पष्ट हुआ है कि जो लोग मॉर्निंग वॉक करते हैं, उनमें तनाव का स्तर कम होता है, अवसाद में गिरावट आती है और ऐसे लोगों को चिंताएं भी कम सताती हैं।

अगर आपके पास सुबह वॉक करने का समय नहीं है तो आप शाम के समय भी वॉक कर सकते हैं। जरूरी नहीं है कि आप 30 से 40 मिनट तक वॉक करें। एक्सपर्ट्स कहते हैं कि महज 15 मिनट की वॉक भी काफी फायदेमंद होती है।

योग अपने आपमें एक अलग विधा है, जो श्वास की गति पर नियंत्रण रखना सिखाती है। योग के असंख्य लाभ हैं। मनोचिकित्सक भी मानते हैं कि जो लोग नियमित रूप से योग करते हैं, वे मन से शांत होते हैं।

चहलकदमी की ही तरह दौड़ना भी आपके संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है। जरूरी नहीं है कि आप दौड़ने के लिए पार्क जाएं। अगर आपके पास ट्रेडमिल है, तो उस पर भी इस एक्सरसाइज को कर सकते हैं।

ऐसी ही और भी जानकारी जानने के लिए हमारे टेलीग्राम चैनल को अभी जॉइन कर लीजिए.