रनिंग से पहले खाएं ये 5 चीजें, नहीं होगी थकान

दौड़ने से पहले या रनिंग करने से पहले क्या खाना चाहिए। ये सवाल अक्सर लोगों के मन होता है। कई लोग दौडने से पहले कुछ खाते नहीं है या केवल खाली पेट दौड़ते है।

आपको बता दें कि खाली पेट दौड़ना शरीर के लिए हानिकारक हो सकता है। रनिंग करने के दौरान शरीर में ऊर्जा की आवश्यकता होती है। वहीं खाली पेट दौड़ने से शरीर का एनर्जी लेवल लो हो सकता है, जो शरीर के लिए नुकसानदायक होता है।

दौडने से पहले कुछ हेल्दी खाने से शरीर को एनर्जी मिलती है साथ ही रनिंग का प्रदर्शन भी बेहतर हो सकता है। आज हम आपको कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बताने वाले है।

चुकंदर का रस शरीर के लिए बहुत हेल्दी होता है। चुकंदर में नाइट्रेट की मात्रा पाई जाती है, जो शरीर को ऊर्जा देने के साथ शरीर को हेल्दी रखने में मदद करता है।

केला शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। केला में भरपूर मात्रा में कार्बोहाइड्रेट, पोटेशियम, आयरन और विटामिन ए आदि पाए जाते हैं। इसके सेवन से शरीर को ऊर्जा मिलने के साथ शरीर को ताकत भी मिलती हैं।

ओट्स शरीर को हेल्दी रखने में मदद करता है। इसके सेवन से शरीर को ऊर्जा मिलने के साथ शरीर को ताकत भी देता है। इसके सेवन करने के बाद आप लंबा दौड़ सकते हैं और शरीर में थकावट भी नहीं होगी।

दही शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर, कैल्शियम और सोडियम आदि पाए जाते हैं। दही खाने से शरीर को एनर्जी मिलने के साथ शरीर लंबे समय तक हाइड्रेट भी रहता है। दही शरीर को एनर्जी भी देती है।

दौड़ से पहले पीनट बटर का सेवन किया जा सकता है। पीनट बटर में भरपूर मात्रा में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन और फाइबर आदि पाए जाते हैं। इसको खाने से शरीर को उर्जा मिलने के साथ दौड़ने के लिए शरीर को ताकत भी मिलती है।

रनिंग से पहले इन फूड्स का सेवन किया जा सकता हैं। लेकिन अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या हैं, तो डॉक्टर से पूछकर ही इन फूड्स का सेवन करें।

ऐसी ही और भी जानकारी जानने के लिए हमारे टेलीग्राम चैनल को अभी जॉइन कर लीजिए.