ये 5 हरे फल खाने से सेहत को म‍िलेंगे जबरदस्‍त फायदे

हरे फलों का सेवन सेहत के ल‍िए फायदेमंद होता है। ऐसा माना जाता है क‍ि हरे फल या सब्‍ज‍ियों में क्‍लोरोफ‍िल की मात्रा ज्‍यादा होती है। हरे फलों का सेवन करने से कोलेस्‍ट्रॉल का स्‍तर न‍ियंत्रण में रहता है।

डाइजेशन बेहतर होता है। हाई बीपी और हार्ट संबंधी बीमार‍ियों का खतरा कम होता है। इसके अलावा शरीर की इम्‍यून‍िटी बढ़ाने के ल‍िए भी हरे फलों का सेवन करना चाह‍िए।

कीवी फल में विटामिन ई, सी और पोटैशियम जैसे पोषक तत्‍व पाए जाते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट, एंटीइंफ्लेमेटरी, एंटीहाइपरटेंसिव गुण पाए जाते हैं। कीवी में फोलेट होता है।

प्‍लेटलेट्स बढ़ाने के ल‍िए डॉक्‍टर कीवी का सेवन करने की सलाह देते हैं। कीवी का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। डायब‍िटीज के मरीज भी इसका सेवन कर सकते हैं।

हरे सेब में आयरन, कैल्‍श‍ियम, व‍िटाम‍िन और एंटीऑक्‍सीडेंट गुण पाए जाते हैं। हरे सेब में मौजूद क्यूरसेटिन तत्‍व से मेंटल हेल्‍थ को बेहतर बनाने में मदद म‍िलती है।

ज‍िन लोगों की हड्ड‍ि‍यां कमजोर हैं उन्‍हें हरे सेब का सेवन जरूर करना चाह‍िए। हरे सेब में ढेर सारा फाइबर होता है ज‍िसका सेवन करने से वजन कम करने में मदद म‍िलती है।

अमरूद में मैग्नीशियम पाया जाता है। इसका सेवन करने से मांसपेश‍ियों को मजबूती म‍िलती है। इसका सेवन करने से तनाव भी कम होता है। अमरूद में फाइबर की अच्‍छी मात्रा होती है।

ऐसी ही और भी जानकारी जानने के लिए हमारे टेलीग्राम चैनल को अभी जॉइन कर लीजिए.