चक्रफूल से पेट फूलने और गैस की समस्या से मिलता है छुटकारा

डाइट में अधिक तेल मसाले और जंक फूड खाने से पाचन क्रिया पर दबाव पड़ता है। इस तरह के आहार को पचाने में शरीर को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है।

ऐसे में अपच, गैस, पेट फूलना और एसिडिटी की समस्या होना एक आम बात है। इस तरह की परेशानी में आपका किसी भी काम को करने में मन नहीं लगता है। साथ ही, बार-बार ठकारे आने लगती है।

पचान क्रिया के प्रभावित होने पर इस तरह के लक्षण दिखाई देते हैं। लेकिन, इस समस्या से बचने के लिए आप भारतीय मसालों का इस्तेमाल कर सकते हैं।

डायटिशियन शिवाली गुप्ता के अनुसार चक्र फूल पाचन क्रिया को बेहतर करने का कार्य करती है। इसके नियमित उपयोग से आप डाइजेशन को बेहतर कर सकते हैं।

चक्र फूल गैस की समस्या को कम करने में फायदेमंद मानी जाती है। इसमें एनेथोल जैसे कंपाउंड पाए जात हैं, जो गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ट्रैक्ट की मांसपेशियों को आराम देते हैं। इससे पाचन क्रिया पर दबाव कम होते हैं।

चक्र फूल पाचन एंजाइमों के उत्पादन को बढ़ाने में सहायक होता है, इससे पेट में भोजन के टूटने में आसानी होती है। यह पाचन को बेहतर कर, पोषक तत्वों के अवशोषण में सहायक होती है।

इससे अपच, गैस और सूजन की संभावना कम हो जाती है। अपने पाचन तंत्र को मजबूत बनाने के लिए आप भोजन में चक्र फूल को शामिल कर सकते हैं।

चक्र फूल में पॉलीफेनोल्स पाया जाता है, जिसमें एंटीऑक्सिडेंट गुण होते हैं। यह शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने और सूजन के कारण को दूर करने में सहायक हो सकते हैं। साथ ही, यह पाचन क्रिया के लिए भी सहायक होते हैं।

ऐसी ही और भी जानकारी जानने के लिए हमारे टेलीग्राम चैनल को अभी जॉइन कर लीजिए.