महिलाओं को स्वस्थ रहने के लिए जरूर खाने चाहिए ये 5 फूड्स

महिलाऐं घर और ऑफिस, दोनों को बखूबी संभालती हैं। लेकिन इन सभी जिम्मेदारियों के बीच अक्सर महिलाऐं खुद की सेहत का ख्याल नहीं रखती हैं।

जिसके कारण उन्हें कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है। रिसर्च में भी यह साबित हो चुका है कि पुरुषों की तुलना महिलाओं को ज्यादा पोषक तत्वों की जरूरत होती हैं।

दरअसल, उम्र के साथ-साथ महिलाओं के शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं। महिलाओं में हार्मोनल बदलाव, पीरियड्स, मेनोपॉज आदि से गुजरना पड़ता है, जिसके कारण उनका शरीर कमजोर हो जाता है।

40 की उम्र आते-आते तक महिलाओं में कैल्शियम की कमी, मांसपेशियों में कमजोरी, ब्लड प्रेशर, डायबिटीज आदि समस्याएं होने लगती हैं।

बढ़ती उम्र में महिलाओं में कैल्शियम की कमी होना एक आम समस्या है। उम्र बढ़ने के साथ ही महिलाओं की बोन डेंसिटी कम होने लगती है।

जिसके कारण ऑस्टिपोरोसिस का खतरा भी बढ़ जाता है। कैल्शियम की कमी से बचने के लिए हर महिला को अपनी डाइट में दूध और दही जरूर शामिल करना चाहिए।

दूध आपकी हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए बेहद जरूरी है। वहीं, दही भी आंत और पाचन के लिए काफी अच्छा होता है। दूध और दही का सेवन करने से महिलाओं में हड्डियों से जुड़ी समस्याएं दूर रखने में मदद मिलती है।

अलसी के बीज ओमेगा-3 फैटी एसिड, फाइबर, प्रोटीन, मैग्नीशियम, कैल्शियम और फॉस्फोरस जैसे अन्य पोषक तत्वों का एक अच्छा स्रोत है।

अलसी के बीजों का नियमित सेवन करने से पीरियड्स को रेगुलेट करने में मदद मिल सकती है। साथ ही, यह पीरियड्स के दर्द से भी राहत प्रदान कर सकता है।

सेब उन फलों में से एक है, जिनका सेवन हर महिला को जरूर करना चाहिए है। सेब विटामिन, मिनरल और पोषक तत्वों से भरपूर होता है। यही कारण है कि डॉक्टर भी रोजाना एक सेब खाने की सलाह देते हैं।

ऐसी ही और भी जानकारी जानने के लिए हमारे टेलीग्राम चैनल को अभी जॉइन कर लीजिए.