बाजार में धड़ल्ले से बिक रहे नकली बादाम, जानें कैसे करें इसकी पहचान

आज के समय में बाजार में तमाम तरह के मिलावटी सामां धड़ल्ले से बिकते हैं। ज्यादा मुनाफा कमाने के लिए लोग ऐसी मिलावट और कालाबाजारी करते हैं।

मिलावटी फूड्स का सेवन करने से आपकी सेहत गंभीर रूप से खराब हो सकती है। इसकी वजह से कई गंभीर बीमारियों का खतरा भी बना रहता है।

यही नहीं डायबिटीज, कैंसर और पेट से जुड़ी जानलेवा बीमारियां भी मिलावटी सामान खाने से सबसे ज्यादा होती हैं। त्योहारों के सीजन में ड्राई फ्रूट्स और नट्स में भी खूब मिलावट की जाती है।

बाजार में कई बार सरकारी एजेंसियां नकली बादाम, काजू आदि की खेप को पकड़ती हैं। इन चीजों में मिलावट इस तरह से की जाती है कि आसानी से इनकी पहचान करना मुश्किल हो।

आम लोग बाजार से बादाम खरीदते समय यह फर्क नहीं कर पाते हैं कि शरीर को पोषण देने वाली जो चीज खरीदकर घर ले जा रहे हैं, वह असली या नहीं।

इन चीजों में मिलावट ऐसे की जाती है कि यह बिलकुल असली की तरह दिखे। लेकिन कुछ टिप्स को अपनाकर आप असली और नकली बादाम में फर्क कर सकते हैं।

असली और नकली बादाम की पहचान करने के लिए इसे आप अपनी हथेली पर रगड़ें। रगड़ने पर अगर बादाम से रंग छूट रहा है, तो समझ लें यह नकली और मिलावटी है। इसे बनाने के लिए ऊपर से पाउडर छिड़क कर रंग बढ़ाया जाता है।

बादाम के रंग से भी आप इसकी पहचान कर सकते हैं। असली बादाम का रंग हल्का भूरा होता है, जबकि नकली बादाम का रंग कुछ ज्यादा डार्क दिखता है।

असली और नकली बादाम की पहचान करने के लिए इसे कागज पर कुछ देर के लिए दबाकर रखें। अगर ऐसा करने से कागज पर तेल के निशान दिखते हैं, तो बादाम असली है।

ऐसी ही और भी जानकारी जानने के लिए हमारे टेलीग्राम चैनल को अभी जॉइन कर लीजिए.