रोज सुबह इस ड्रिंक को पीकर संगीता ने घटाया 7 किलो वजन

महिलाओं को हर पड़ाव पर तरह-तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। प्रेग्नेंसी एक महिला के जीवन का सबसे खूबसूरत पल होता है, लेकिन इस दौरान भी महिलाओं को कई दिक्कतों से परेशान होना पड़ता है।

सब लोगों को लगता है कि बच्चे को जन्म देने के बाद महिलाओं की समस्याएं खत्म हो जाती हैं। जबकि तब तो महिलाओं को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।

खासकर, अगर डिलीवरी सी-सेक्शन हुई हो, तो दिक्कतें ज्यादा ही होने लगती हैं। डिलीवरी के बाद वजन बढ़ना सबसे आम है। अधिकतर महिलाओं को प्रसव के बाद मोटापे का सामना करना पड़ता है।

ऐसा ही द्वारका में रहने वाली 28 वर्षीय संगीता रावत के साथ भी हुआ। उन्होंने पिछले साल नवंबर में सी-सेक्शन से बेटी को जन्म दिया। इसके बाद से संगीता का वजन थोड़ा-थोड़ा बढ़ता गया।

आपको बता दें कि संगीता पहले 52 किलो की थीं। प्रेग्नेंसी के दौरान उनका वजन बढ़ गया था। फिर डिलीवरी के बाद उनका वजन 60 किलो हो गया। साथ ही, बैली फैट भी निकलने लगा।

हालांकि, उन्होंने अपनी डाइट और एक्सरसाइज रूटीन पर ध्यान देकर अपना 7 किलो वजन घटा लिया। आज संगीता 53 किलो की हैं।

संगीता बताती हैं,' पिछले साल डिलीवरी के बाद मेरा थोड़ा बहुत वजन बढ़ गया था। फिर मैंने ध्यान नहीं दिया, तो वजन बढ़ता गया और मेरे कपड़े टाइट होने लगे।

मेरा बैली फैट भी निकल गया था, जिसे मैं कम करना चाहती थी। फिर मैंने घर पर ही वजन कम करने का ठाना।'  संगीता बताती हैं,'मैंने 2 महीने पहले ही अपना वजन कम करने का सोचा था। 

ऐसी ही और भी जानकारी जानने के लिए हमारे टेलीग्राम चैनल को अभी जॉइन कर लीजिए.