पेट में बार बार गैस क्यों बनती है?

पेट से जुड़ी बीमारियां आज के समय में कॉमन हो गयी हैं। पेट में गैस और एसिडिटी जैसी परेशानी से हर उम्र का व्यक्ति परेशान है। इसका सबसे बड़ा कारण अनहेल्दी डाइट का सेवन और निष्क्रिय जीवनशैली है।

खराब लाइफस्टाइल पेट से जुड़ी परेशानियों का सबसे बड़ा कारण है। सोने से लेकर सुबह जागने तक का समय, गलत तरीके से भोजन करना, स्मोकिंग और ड्रिंकिंग जैसी आदतें इसका कारण मानी जाती हैं।

पेट में गैस की समस्या लगातार बनी रहे, तो मरीज को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इससे छुटकारा पाने के लिए अक्सर लोग दवाओं का सेवन करने लग जाते हैं। ऐसा करना और भी खतरनाक माना जाता है।

लंबे समय से पेट में गैस बनने की समस्या जानलेवा भी हो सकती है। गैस बनने की समस्या में सही समय पर इसके कारणों को पहचानकर उचित कदम उठाने से आप इस परेशानी से जल्दी छुटकारा पा सकते हैं।

फिजिशियन कहते हैं कि, "पेट में गैस बनने के लिए कई कारण जिम्मेदार होते हैं। जब आप भोजन करते हैं, तो इसके पाचन की प्रक्रिया पेट में शुरू होती है। पेट में भोजन पचते समय गैस बनती है। 

दरअसल, कोलन में मौजूद बैक्टीरिया गैस बनाने का काम करते हैं। इसके अलावा खाते-पीते समय हवा भी आपके पेट में चली जाती है और यह पेट में ब्लोटिंग का कारण बन सकती है।"

प्रोसेस्ड फूड्स का बहुत ज्यादा सेवन करने से भी आपको बार-बार पेट में गैस बनने की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

हाई कार्बोहाइड्रेट वाले फूड्स का सेवन करने से भी पेट में इसे पचने में दिक्कत होती है, जिसकी वजह से गैस या ब्लोटिंग की समस्या होती है।

ऐसी ही और भी जानकारी जानने के लिए हमारे टेलीग्राम चैनल को अभी जॉइन कर लीजिए.