रात का खाना देर से खाने से सेहत को होते हैं ये 5 नुकसान

Whatsapp Group
Telegram channel

देर रात भोजन करना सेहत को काफी नुकसान पहुंचा सकता है। कई बार समय न होने के कारण अगर आप देर में खाना खाते हैं, तो इससे कोई परेशानी नहीं है। लेकिन अगर आप हर रात देर से खाना खाते हैं और ये आपकी आदत में है, तो ये परेशानी का सबब बन सकता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार रात को 8 बजे के बाद डिनर करना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है और सोने और खाने के बीच 2 घंटे का गैप होना आवश्यक है। दरअसल खाना लेट खाने से या खाने के तुरंत बाद सो जाने से भोजन ठीक से नहीं पचता और शरीर का मेटाबॉलिज्म धीमी गति से काम करने लगता है। आइए जानते हैं खाना लेट खाने से किस तरह की समस्याएं हो सकती हैं।

वजन बढ़ सकता है

लगातार लेट खाना खाने से तेजी से वजन बढ़ने की समस्या पैदा हो सकती है। अगर आप वजन को कंट्रोल रखना चाहते हैं, तो खाना खाने और सोने के बीच 2 से 3 घंटे का गैप अवश्य रखें। देर रात डिनर करने से बचें। अगर किसी दिन लेट हो भी जाएं, तो उस रात कुछ हल्का खाएं। रात को फास्ट फूड खाने से बचें।

पाचन में दिक्कत

देर से खाना खाने से खाना पचने में परेशानी होती है, जिस कारण अगली सुबह ठीक से पेट साफ नहीं होता। लगातार रात को देर से खाना खाने से कब्ज और अपच की समस्या भी पैदा हो सकती है। देर से खाया गया खाना  आसानी से नहीं पचता, जिस कारण पाचन तंत्र से जुड़ी अन्य समस्याएं भी पैदा हो सकती हैं।

नींद

लेट खाना खाने की वजह से नींद नहीं आने की समस्या भी हो सकती है। देर रात भोजन करने की वजह से शरीर की नैचुरल साइकिल पर असर पड़ता है, जिस कारण सोते समय व्यक्ति बैचेनी भी महसूस करता है और उसे काफी देर तक नींद नहीं आती। नींद नहीं आने का एक कारण लेट भोजन करना भी हो सकता है।

एनर्जी लेवल होता है कम

देर रात खाना खाने से आप एनर्जी में कमी को महसूस कर सकते हैं। रात में देर से खाना खाने के बाद अगले दिन जब आप उठते हैं, तो आपको कब्ज, सिरदर्द और अन्य समस्याओं के कारण एनर्जी लेवल में कमी महसूस हो सकती है। कई बार लेट भोजन करने से ठीक से नींद भी नहीं आती, जिस कारण दिमाग काफी बोझिल लगने लगता है और एनर्जी लेवल में कमी आती है।

ब्लड प्रेशर और अन्य बीमारियों का खतरा

लगातार लेट खाना खाने की वजह से ब्लड प्रेशर बढ़ने, कोलेस्ट्रॉल और डायबिटीज की समस्या पैदा हो सकती है। दरअसल रेगुलर डिनर लेट करने से आपका वजन बढ़ता है और ब्लड शुगर अनियंत्रित रहता है। इसके कारण आपको बीपी और हार्ट से जुड़ी समस्याएं होने का खतरा बढ़ जाता है।

रात को भोजन सही समय से करने पर शरीर को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है। अगर कभी रात को देर से भोजन करें को ध्यान रखें कि हल्का भोजन करें और खाने में फाइबर की मात्रा को ज्यादा लें। फाइबर पचने में आसान भी होता है और पेट को साफ रखने में भी मदद करता है।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

Whatsapp Group
Telegram channel

No votes so far! Be the first to rate this post.

We are sorry that this post was not useful for you!

Let us improve this post!

Tell us how we can improve this post?

Leave a Comment