आंखों में जलन क्यों होती है? जानें कारण और बचाव के उपाय

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

असंतुलित खानपान, भागदौड़ भरी जीवनशैली और बढ़ते प्रदूषण की वजह से आंखों से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। आंख से जुड़ी एक आम समस्या है, आंखों में जलन होना। आंख में जलन होने की स्थिति बहुत आम है और इसके पीछे कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। आंख में जलन होने पर लोग अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं। अगर आंख में जलन की समस्या अक्सर होती है या लंबे समय से बनी हुई है, तो इसे नजरअंदाज करना आपकी सेहत पर भारी पड़ सकता है। ज्यादातर मामलों में आंख की जलन के पीछे धूल, धुआं और प्रदूषण जैसे कारण जिम्मेदार होते हैं, लेकिन कुछ लोगों में यह समस्या आंख से जुड़ी बीमारियों का लक्षण भी हो सकती है। आइए विस्तार से जानते हैं आंख में जलन क्यों होती है? इस समस्या से बचाव कैसे करें?

आंख में जलन क्यों होती है?

आंख में जलन होने के साथ आंख से पानी आना या कीचड़ बहने की समस्या होती है, तो इसे बिलकुल भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। लंबे समय तक आंख में जलन बनी रहने की वजह से आपको धुंधला दिखना शुरू हो सकता है। आंख की मांसपेशियों में कमजोरी, आंख से जुड़ी अन्य बीमारियां भी इसका प्रमुख कारण हो सकती हैं। सीतापुर आंख अस्पताल के डॉ धर्मेंद्र सिंह के मुताबिक आंख में जलन ज्यादातर लोगों में प्रदूषण, धूल-मिट्टी या धुंए की वजह से होती है। लेकिन अगर यह समस्या लंबे समय से है या अक्सर आपको इस समस्या का सामना करना पड़ता है, तो इसके पीछे कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। मौसम में बदलाव, एलर्जी और ड्राई आई सिंड्रोम की वजह से भी आंख में जलन हो सकती है।

आंख में जलन की समस्या के कुछ प्रमुख कारण इस प्रकार से हैं-

1. लंबे समय से आंख में जलन आंख में संक्रमण या आई इन्फेक्शन की वजह से हो सकता है। आंखों में संक्रमण होने पर आपकी आंखें लाल हो जाती हैं और जलन शुरू होता है। इस स्थिति में डॉक्टर की सलाह लेकर इलाज लेना बहुत जरूरी है। केराटाइटिस की वजह से आंखों में जलन होना आम है।

2. आंख में एलर्जी की वजह से भी जलन की समस्या हो सकती है। एलर्जी होने पर दिखने वाला पहला लक्षण आंखों में खुजली और जलन होना ही माना जाता है। आंख में एलर्जी होने पर कंजक्टिवाइटिस की समस्या आम है और इसकी वजह से आपके आंखों में जलन हो सकती है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

3. मोतियाबिंद के मरीजों में भी आंख में जलन होना आम है। मोतियाबिंद बढ़ती उम्र में होने वाली आंख से जुड़ी गंभीर समस्या है। इसकी वजह से आपको धुंधला दिखना शुरू होता है और आंखों में जलन होने लगती है।

4. ड्राई आई सिंड्रोम की वजह से भी आपको आंख में जलन की समस्या हो सकती है। इसकी वजह से आपकी आंख में आंसू कम बनने लगते हैं और आंख में सूखापन महसूस होता है।

5. डायबिटिक रेटिनोपैथी की वजह से भी आपको आंख में जलन की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। यह समस्या ज्यादातर डायबिटीज के मरीजों में देखने को मिलती है।

आंख में जलन से बचाव के उपाय

आंखों में जलन की समस्या से बचाव के लिए आपको सबसे पहले डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। डॉक्टर की सलाह पर इलाज लेना बहुत जरूरी होता है। इसके अलावा आंख में जलन की समस्या होने पर आप कुछ घरेलू उपायों को अपना सकते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में-

  • आंखों को ठंडे पानी से धोने पर जलन की समस्या दूर होती है। जलन होने पर आंखों को साफ और ठंडे पानी से धोने पर फायदा मिलता है।
  • आंख में जलन होने पर खीरे की स्लाइस का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद होता है। खीरे की स्लाइस को आंख के ऊपर कुछ देर के लिए रखें, इससे फायदा मिलेगा।
  • आलू का इस्तेमाल भी आंख में जलन दूर करने बहुत फायदेमंद होता है। आलू की स्लाइस को आंख के ऊपर कुछ देर के लिए रखें, इससे जलन कम होगी।

इन उपायों के अलावा अगर आपको लंबे समय तक आंख में जलन की समस्या का सामना करना पड़ रहा है, तो आंखों की जांच जरूर करानी चाहिए। जांच कराने के बाद डॉक्टर की सलाह लेकर सही समय पर इलाज लेने से आपकी आंखों को गंभीर नुकसान नहीं होता है।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

We are sorry that this post was not useful for you!

Let us improve this post!

Tell us how we can improve this post?

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x