आंवला के पानी से बाल धोने से मिलते हैं 5 जबरदस्त फायदे

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Amla Water Benefits For Hair In Hindi: आंवला बालों के लिए एक अद्भुत जड़ी-बूटी है। आयुर्वेद में आंंवला को बालों के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। साथ ही कई हर्बल हेयर केयर प्रोडक्ट्स में आंवला को मुख्य सामग्री के रूप में प्रयोग भी किया जाता है। यहां तक बाजार में मिलने वाले ज्यादातर तेल, शैंपू और हेयर मास्क आदि में अब आंवला को प्रयोग किया जा रहा है। क्योंकि यह बालों की लगभग सभी समस्याओं के लिए एक रामबाण उपाय है। लोग आंवला फल और इससे बनी कई चीजें जैसे आंवला अचार, आंवला कैंडी, आंवला मुरब्बा आदि का सेवन करते हैं। बालों की कई समस्याओं का दूर करने के लिए भी आंवला का प्रयोग कई तरह से कर सकते हैं। जिनमें से एक तरीका है आंवला के पानी से बाल धोना।

आंवला के पानी से बाल धोने बालों को हेल्दी रखने का एक बेहतरीन तरीका है। बहुत से लोग अक्सर पूछते हैं कि बालों में आंवला का पानी कैसे लगाएं? आंवला के पानी से बाल कैसे धोएं (amla ke pani se baal kaise dhoye)? इस लेख में हम आपको आंवला के पानी से बाल धोने के 5 फायदे (amla ke pani se baal dhone ke fayde), साथ ही बनाने और लगाने का तरीका बता रहे हैं।

बालों के लिए कैसे फायदेमंद है आंवला का पानी

आंवला विटामिन सी का बेहतरीन स्रोत है, जो कोलेजन प्रोटीन के संश्लेषण के लिए बहुत जरूरी है। यह प्रोटीन आपके बाल और त्वचा दोनों को हेल्दी रखने के लिए बहुत आवश्यक है। इसके अलावा आंवला एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, जो फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मदद करता है। आंवला, आयरन और पोटैशियम का भी अच्छा स्रोत है। इसलिए बालों की कई समस्याओं को दूर करने में बहुत मददगार साबित हो सकता है। 

आंवले के पानी से बाल धोने के फायदे- Washing Hair With Amla Water Benefits

  1. ड्राई और फिजी हेयर की समस्या को दूर करने में मदद करता है। साथ ही आपको बालों को नेचुरली शाइनी बनाता है।
  2. रूसी, स्कैल्प की एलर्जी, सोरायसिस और खुजली आदि दूर करने में मदद करता है।
  3. समय से पहले बाल सफेद होने की समस्या को रोकने और नेचुरली काला-चमकदार बनाने में मदद करता है।
  4. बालों के रोम को पोषण प्रदान करता है और बालों का झड़ना कम कर उन्हें मजबूत बनाता है।
  5. आंवला के पानी से बाल धोने से नए बाल उगाने और बालों के तेजी से विकास में भी मदद मिलती है।

आंवले का पानी कैसे बनाएं

इसके लिए आपको एक बर्तन में पानी लेना है और उसमें 1-2 चम्मच आंवला पाउडर डालकर अच्छी तरह उबालना है। इसके अलावा आप पानी में 2-3 फल डालकर भी उबाल सकते हैं। इसे ठंडा कर लें और आपका पानी तैयार है।

आंवला के पानी से बाल कैसे धोएं

जिस तरह आप सामान्य पानी से बाल धोते हैं उसी तरह आप आंवला के पानी से अपने बाल धो सकते हैं। लेकिन आपको ध्यान यह रखना है कि आपको शैंपू का प्रयोग नहीं करना है। आंवला के पानी से बालों को धोएं और 3-4 घंटों के लिए बालों में छोड़ दें। उसके बाद सादे पानी से धो लें।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

We are sorry that this post was not useful for you!

Let us improve this post!

Tell us how we can improve this post?

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x