बिना जुकाम बंद नाक से रहते हैं परेशान? ये 5 घरेलू उपाय नाक खोलने में करेंगे मदद

Whatsapp Group
Telegram channel

जुकाम होने पर नाक बंद हो जाती है, यह तो हम सभी जानते हैं और इसका सामना भी करते हैं। लेकिन कुछ लोगों को बिना जुकाम के भी नाक बंद होने की समस्या का सामना करना पड़ता है। यहां तक कुछ लोग तो सिर्फ एक तरफ की नाक बंद होने जैसी समस्या का भी सामना करते हैं, जिसके कारण लोगों को काफी परेशानी होती है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है ऐसा क्यों होता है? आमतौर पर नाक बंद होने की समस्या नाक में बलगम या कैविटी के कारण होती है, जिससे नाक के नथुनों में सूजन हो जाती है और वायुमार्ग संकुचित हो जाता है। जिससे सांस लेने में दिक्कत होती है। इसके अलावा जब आप रात में सिर के बल लेटते हैं, तो इससे गर्दन, सिर से लेकर चेहरे तक ब्लड सर्कुलेशन और ब्लड फ्लो प्रभावित होता है, जिसके कारण भी नाक बंद हो जाती है। बंद नाक के लिए साइनस जैसी स्थितियां भी जिम्मेदार हो सकती हैं।

अब सवाल यह उठता है कि बिना जुकाम के अगर नाक बंद हो जाती है, तो इससे छुटकारा कैसे पाएं? क्या आप जानते हैं, कुछ घरेलू उपायों की मदद से आप बंद नाक से आसानी से छुटकारा पा सकते हैं? साथ बिना जुकाम के बंद नाक को भी खोल सकते हैं? जी हां आपने बिल्कुल सही पढ़ा! ऐसे कई घरेलू उपाय हैं, जिनकी मदद से आप बंद नाक की समस्या से आसानी से राहत पा सकते हैं। इस लेख में हम आपको बिना जुकाम बंद नाक खोलने के लिए 5 घरेलू उपाय (bina jukam ke naak band hone ke upay) बता रहे हैं।

बिना जुकाम बंद नाक खोलने के घरेलू उपाय

1. नाक में गर्म तेल डालें

आयुर्वेद में इस प्रक्रिया को नस्य क्रिया कहा जाता है, जिसमें नाक में तेल में कुछ आयुर्वेदिक औषधीय मिलाकर नाक में डाली जाती हैं। इससे सेहत को अद्भुत फायदे मिलते हैं। हालांकि बंद नाक खोलने के लिए आप सिर्फ सरसों का तेल या घी गर्म या गुनगुना करके नाक में 1-2 बूंद डाल सकते हैं। इससे कुछ ही मिनटों में बंद नाक खुलने लगेगी।

2. गर्म पानी से भाप लें

गर्म पानी से भाप लेना बंद नाक खोलने का पारंपरिक और बहुत प्रभावी तरीका है। आप इसके लिए किसी बर्तन में पानी गर्म कर सकते हैं या स्टीमर की मदद से ले सकते हैं। आप पानी में विक्स आदि डालकर भी भाप ले सकते हैं। इससे बंद नाक जल्द खुलेगी।

3. अदरक, तुलसी की चाय पिएं

अदरक और तुलसी दोनों में ही एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण होते हैं। अगर बंद नाक किसी संक्रमण के कारण है, तो आपको अदरक-तुलसी का काढ़ा या चाय बनाकर पीना चाहिए। इससे बलगम को ढीला करने और नाक खोलने में मदद मिलती है।

4. नाक की गर्म सिकाई करें

बंद नाक को खोलने के लिए आप किसी सूती कपड़े को तवे पर गर्म करके इससे नाक की सिकाई कर सकते हैं, इससे बलगम को ढीला करने में मदद मिलेगी और बंद नाक जल्द खुलेगी।

5. काली मिर्च और शहद मिलाकर खाएं

शहद में काली मिर्च पाउडर मिलाकर खाने से बंद नाक खोलने में मदद मिलती है। अगर बंद नाक प्रदूषण, धूल-मिट्टी और एलर्जी के कारण हैं, तो शहद और काली मिर्च खाने से बहुत लाभ मिलेगा।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

Whatsapp Group
Telegram channel

No votes so far! Be the first to rate this post.

We are sorry that this post was not useful for you!

Let us improve this post!

Tell us how we can improve this post?

Leave a Comment