चेहरे का ग्लो बढ़ाने के लिए क्या करें? जानें 5 आसान घरेलू उपाय

Whatsapp Group
Telegram channel

चेहरे पर ग्लो हर कोई चाहताहै। इसके लिए आप कई तरह की क्रीम, सीरम, फेस वॉश, नाइट क्रीम आदि का इस्तेमाल करते होंगे। ये क्रीम्स और सीरम  महंगे होने के साथ त्वचा के लिए भी हानिकारक भी हो सकते हैं। इनमें मौजूद केमिकल्स त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में त्वचा को नैचुरल रूप से ग्लोइंग बनाने के लिए आप कुछ घरेलू नुस्खों की मदद ले सकते हैं। ये घरेलू नुस्खे त्वचा का ग्लो बढ़ाने के साथ स्किन पर पिंपल्स के निशान, झाइयां और बढ़ती उम्र के निशान को कम करने में मदद करेंगे। ये घरेलू उपाय पूरी तरह नैचुरल हैं। इनका किसी तरह का साइड इफेक्ट भी नहीं है। आइये जानते हैं इन घरेलू नुस्खों के बारे में।

स्टीम लें

स्टीम चेहरे के लिए काफी फायदेमंद होती है। इसे चेहरे के पोर्स खुलते हैं और स्किन अच्छे से सांस ले पाती है। चेहरे पर स्टीम लेने से त्वचा अंदर तक अच्छे से साफ होती है। इससे स्किन पर ग्लो बढ़ता है। हफ्ते में 1 से 2 बार स्टीम ले सकते हैं।

नींबू का रस

नींबू का रस चेहरे पर लगाने से स्किन के दाग धब्बे आसानी से दूर होते हैं। ध्यान रखें जब भी स्किन पर नींबू का रस लगाएं, तो इसमें पानी या गुलाबजल कुछ अवश्य मिलाएं। स्किन पर सीधे नींबू का रस लगाने से त्वचा काली पड़ सकती है क्योंकि इसमें एसिड की मात्रा काफी ज्यादा होती है। नियमित नींबू का रस चेहरे पर लगाने से ग्लो बढ़ाने में मदद मिलती है। नींबू का रस चेहरे के पिंपल्स को भी ठीक करता है। ऑयली स्किन के लिए नींबू का रस काफी फायदेमंद होता है।

एलोवेरा जेल

एलोवेरा जेल स्किन के लिए काफी फायदेमंद होता है। चेहरे पर एलोवेरा जेल लगाने से स्किन की कई परेशानियां दूर होती हैं। एलोवेरा जेल ड्राई स्किन की समस्या को दूर करता है। ये स्किन को पोषण देता है। एलोवेरा जेल नियमित लगाने से उम्र बढ़ने के संकेतों को कम करने में मदद मिल सकती है।

बेसन और हल्दी

बेसन और हल्दी दोनों ही नैचुरल चीजें है। चेहरे पर इसके इस्तेमाल से चेहरे के दाग धब्बे दूर होकर स्किन ग्लोइंग बनती है। हल्दी में एंटी-बैक्टीरियल और एंटीआक्सीडेंट गुण होने के कारण ये स्किन की परेशानियों दूर करने में मदद करती है। हल्दी त्वचा के रंग को भी निखारती है, वहीं बेसन डेड स्किन को निकालने में मदद करता है।

शहद

शहद त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है। शहद त्वचा को मॉइस्चराइज करता है। चेहरे पर शहद लगाने से चेहरे का ग्लो बढ़ता है। शहद एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है। ये त्वचा पर पिंपल्स को कम करने में भी मदद करता है।

त्वचा पर ग्लो लाने के लिए आप इन घरेलू उपायों की मदद ले सकते हैं। ये सभी चीजें पूरी तरह नैचुरल हैं, लेकिन ध्यान रखें इन्हें लगाने से पहले पैच टेस्ट अवश्य करें।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

Whatsapp Group
Telegram channel

No votes so far! Be the first to rate this post.

We are sorry that this post was not useful for you!

Let us improve this post!

Tell us how we can improve this post?

Leave a Comment