चेहरे की रंगत निखारने के लिए लगाएं ये एसेंशियल ऑयल, मिलेंगे और भी फायदे

Whatsapp Group
Telegram channel

हर कोई चाहता है कि उसका चेहरा साफ और ब्राइट देखें। ऐसे में हम महीने में एक से दो बार जाकर कोई ट्रीटमेंट करवाते है। इस ट्रीटमेंट की मदद से कुछ दिन के लिए स्किन की रंगत में सुधार होता है। लेकिन कुछ दिन बाद ही ये ग्लो चला जाता है। ऐसे में मार्केट में मिलने वाले एसेंशियल ऑयल आपकी मदद कर सकते हैं। ये ऑयल नैचुरल होने के साथ स्किन की रंगत में निखार लाने में मदद करेंगे। इन एसेंशियल ऑयल का इस्तेमाल आप रोज कर सकते हैं। आइए जानते हैं इन 5 एसेंशियल ऑयल के बारे में, जो रंगत को निखारने में मदद करेंगे।

लैवेंडर का तेल

लैवेंडर का तेल आजकल काफी चलन में है। लैवेंडर के फूलों से तैयार इसका एसेंशियल ऑयल स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता है। चेहरे पर नियमित इसको लगाने से रंगत में निखार आता है और त्वचा ग्लोइंग भी बनती है। इस एसेंशियल ऑयल को अगर आप रोज स्किन पर मसाज करते हुए लगाते है, तो इससे स्किन पर काफी प्रभाव पड़ता है।

कैरेट सीड ऑयल

 कैरेट सीड ऑयल स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह तेल गाजर के बीज से तैयार किया जाता है। इसके इस्तेमाल से रंगत निखरती है और चेहरा पर ग्लो भी बढ़ता है। कैरेट सीड ऑयल चेहरे से पिग्मेन्टेशन को दूर करने के साथ झुर्रियों को कम करने में मदद करती है। कैरेट सीड ऑयल को चेहरे पर लगाने के लिए इसको नारियल तेल में मिलाकर लगाएं।

नारियल का तेल

नारियल का तेल स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता है। ये तेल स्किन को पोषण देकर चेहरे की रंगत को निखारने में मदद करता है। नियमित रात को नारियल के तेल से चेहरे की मसाज करने से चेहरे पर बढ़ती उम्र के निशान नहीं दिखते है। नारियल के तेल को चेहरे पर लगाने से दाग धब्बे दूर करने में मदद मिलती हैं।

पुदीने का तेल

पुदीने का तेल चेहरे के लिए बहुत फायदेमंद होता है। पुदीने का तेल स्किन को ठंडर देकर चेहरे की रंगत निखारने में मदद करता है। पुदीने का तेल स्किन के बंद पोर्स को खुलकर स्किन को ग्लोइंग बनाता है। पुदीने का तेल का इस्तेमाल करने के लिए नारियल के तेल के साथ मिलाकर मसाज करें।

नींबू का तेल

नींबू का तेल चेहरे की रंगत को निखारने में मदद करता है। नींबू के तेल में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते है, जो पिंपल्स को कम करके दाग धब्बों को दूर करते हैं। नींबू के तेल को स्किन पर केवल रात में ही लगाएं। इस तेल को लगाकर धूप में न जाएं। नींबू के तेल को कैस्टर ऑयल के साथ मिक्स करके आसानी से लगाया जा सकता है।

ये सभी एसेंशियल ऑयल स्किन के लिए बहुत फायदेमंद है लेकिन स्किन पर लगाने से पहले पैच टेस्ट अवश्य करें।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

Whatsapp Group
Telegram channel

No votes so far! Be the first to rate this post.

We are sorry that this post was not useful for you!

Let us improve this post!

Tell us how we can improve this post?

Leave a Comment