रात को दूध के साथ मिलाकर खाएं अलसी के बीजों का पाउडर, मिलेंगे ये फायदे

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Flaxseed Powder with Milk ke Fayde: अलसी के बीज विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर होते हैं। अलसी के बीजों में हेल्दी फैट, प्रोटीन, एनर्जी, कार्ब्स, फाइबर, कैल्शियम और मैग्नीशियम काफी अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। इसके अलावा अलावा अलसी के बीजों में फॉस्फोरस, पोटेशियम, फोलेट, ओमेगा-3 फैटी एसिड भी होता है। अलसी के बीजों को सेहत, त्वचा और बालों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। अकसर लोग अलसी के बीजों को भूनकर खाना पसंद करते हैं। लेकिन अगर आप अलसी के बीजों को सीधे तौर पर नहीं खा सकते हैं, तो आप इसका पाउडर बना सकते हैं और फिर दूध में मिलाकर खा सकते हैं। जी हां, अलसी के बीजों का पाउडर दूध में डालकर खाने से सेहत को कई फायदे मिल सकते हैं। आइए, अलसी के बीजों का पाउडर खाने के फायदों (Flaxseed Powder with Milk ke Fayde) के बारे में विस्तार से जानते हैं।

अलसी के बीजों का पाउडर खाने के फायदे- Flaxseed Powder Benefits in Hindi

जोड़ों के दर्द में आराम दिलाए

अगर आपको अकसर ही जोड़ों में दर्द रहता है, तो आप अलसी के बीजों का पाउडर दूध के साथ मिलाकर ले सकते हैं। इससे आपको पर्याप्त कैल्शियम, विटामिन्स और मिनरल्स मिलेंगे। हड्डियां और मांसपेशियां मजबूत बनेंगी। साथ ही धीरे-धीरे जोड़ों के दर्द में भी आराम मिलने लगेगा।

नसों को मजबूत बनाए

अलसी के बीजों का पाउडर खाने से नसों को भी मजबूत बनाया जा सकता है। अगर आपके नसों में दर्द रहता है या फिर नसें कमजोर हैं, तो आप अलसी के बीजों का पाउडर रात को सोते समय दूध में मिलाकर खा सकते हैं। इससे नसें मजबूत बनेंगी और नसों के दर्द में आराम मिलेगा।

कब्ज की समस्या ठीक करे

अलसी के बीजों में फाइबर की मात्रा अधिक होती है। ऐसे में अगर आपको कब्ज रहती है, तो आप अलसी के बीजों के पाउडर को दूध में मिलाकर ले सकते हैं। अलसी के बीजों का पाउडर रोजाना रात को लेने से पाचन बेहतर होता है। पाचन शक्ति मजबूत बनती हैं और कब्ज से छुटकारा मिल सकता है।

ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल रखे

अलसी के बीज ब्लड शुगर लेवल को भी कंट्रोल में रख सकते हैं। ब्लड शुगर को नियंत्रण में रखने के लिए भी आप अलसी के बीजों के पाउडर को दूध में मिलाकर सकते हैं। लेकिन अगर आपको डायबिटीज हो चुका है, तो इस स्थिति में डॉक्टर की सलाह पर ही इसका सेवन करना चाहिए। लेकिन प्री डायबिटीज में अलसी के बीजों का पाउडर फायदेमंद हो सकता है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

अर्थराइटिस में लाभकारी

अगर आपको अर्थराइटिस की वजह से जोड़ों में दर्द या सूजन रहती है, तो भी अलसी के बीजों का पाउडर लेना फायदेमंद हो सकता है। अलसी के बीजों में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो अर्थराइटिस की वजह से होने वाली सूजन और दर्द को कम करने में मदद कर सकते हैं। इसलिए अर्थराइटिस के लक्षणों को कम करने के लिए आप अलसी के बीजों के पाउडर को दूध में मिलाकर ले सकते हैं।

अलसी के बीजों का पाउडर को दूध के साथ कैसे खाएं?

  • आप अलसी के बीजों का पाउडर दूध में मिलाकर आसानी से खा सकते हैं।
  • इसके लिए आप सबसे पहले अलसी के बीजों को रोस्ट कर लें।
  • इसके बाद अलसी के बीजों को पीसकर बारीक पाउडर बना दें।
  • एक गिलास गर्म दूध लें। इसमें आधे से एक चम्मच अलसी का पाउडर डाल दें।
  • अब आप इस दूध को रात को सोते समय पी सकते हैं।

Flaxseeds Powder with Milk Benefitsअलसी के बीजों का पाउडर दूध में लेने से कई फायदे मिल सकते हैं। अलसी के बीजों का पाउडर लेने से ब्लड शुगर कंट्रोल रहता है, अर्थराइटिस के दर्द में आराम मिलता है और कब्ज की समस्या भी ठीक होती है। इसके साथ ही अलसी के बीजों का पाउडर नसों और हृड्डियों को भी मजबूत बनाता है।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

We are sorry that this post was not useful for you!

Let us improve this post!

Tell us how we can improve this post?

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x