घुटनों के दर्द से राहत दिलाएगा सरसों का तेल और लहसुन, जानें उपयोग का तरीका

Whatsapp Group
Telegram channel

Mustard Oil and Garlic for Knee Pain in Hindi: एक समय था जब सिर्फ बुजुर्गों को ही घुटनों और जोड़ों का दर्द परेशान करता था। लेकिन आजकल बच्चों और युवाओं को भी घुटनों के दर्द का सामना करना पड़ रहा है। कभी-कभार घुटनों में दर्द होना सामान्य होता है, लेकिन जब किसी व्यक्ति को लंबे समय से घुटनों का दर्द हो रहा है तो इस स्थिति की उसे तुरंत इलाज करवाने की जरूरत होती है। अर्थराइटिस, चोट लगना, बैठने की गलत पोजिशन, बर्साइटिस आदि को कम उम्र में होने वाले घुटनों के दर्द का कारण माना जाता है। कई लोगों में घुटनों का दर्द इतना गंभीर हो जाता है, उनकी पूरी दिनचर्या तक प्रभावित हो जाती है। ऐसे में अकसर वे पेन किलर आदि का सेवन करना शुरू कर देते हैं। लेकिन अगर आपको हल्का दर्द रहता है या फिर कभी-कभी ही घुटनों में दर्द होता है, तो घरेलू उपाय को भी आजमाया जा सकता है। इसके लिए सरसों का तेल और लहसुन फायदेमंद साबित हो सकता है। 

जी हां, सरसों का तेल और लहसुन न सिर्फ खाने का स्वाद और पोषक तत्व बढ़ाते हैं। बल्कि ये दोनों घुटनों के दर्द को कम करने में भी सहायक हो सकते हैं। इसके लिए आप सरसों के तेल में लहसुन को मिलाकर घुटनों की मालिश कर सकते हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि सरसों का तेल और लहसुन घुटनों के दर्द को कैसे कम करता है? (Mustard oil with Garlic for Muscle Pain) या सरसों का तेल और लहसुन घुटनों के दर्द में कैसे फायदेमंद होता है?

घुटनों के दर्द से राहत के लिए सरसों का तेल और लहसुन

सरसों का तेल और लहसुन औषधीय गुणों से भरपूर होता है। सरसों के तेल में ओमेगा 3 फैटी एसिड, एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटीइंफ्लेमेटरी जैसे गुण पाए जाते हैं। सरसों के तेल में सूजन को कम करने वाले गुण भी होते हैं। सरसों का तेल हड्डियों को मजबूत बनाता है, सूजन कम करता है और दर्द से राहत दिला सकता है।  इसके साथ ही लहसुन में भी जोड़ों और घुटनों के दर्द को कम (What are the Benefits of Garlic and Mustard Oil) कर सकता है। ऐसे में आप सरसों के तेल और लहसुन को अलग-अलग इस्तेमाल करने के बजाय दोनों को एक साथ उपयोग में लगा सकते हैं। इससे आपके घुटनों का दर्द कुछ ही दिनों में छूमंतर हो जाएगा।

घुटनों के दर्द में सरसों का तेल और लहसुन का इस्तेमाल कैसे करें?

अगर आपको घुटनों में दर्द रहता है, तो आप सरसों का तेल और लहसुन का उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए आप एक पैन में सरसों का तेल डालें। इसमें लहसुन की कुछ कलियां डाल दें और अच्छी तरह से पका लें। लहसुन और तेल को तब तक पकाएं, जब तक लहसुन अच्छी तरह से पक न जाए। इस स्थिति में लहसुन काला हो जाता है। अब सरसों के तेल और लहसुन के इस मिश्रण को हल्का गुनगुना होने दें। इसके बाद आप इस मिश्रण से अपने घुटनों और जोड़ों की मालिश कर सकते हैं। रोजाना सुबह-शाम इस तेल से घुटनों की मालिश (Mustard oil with garlic for muscle pain) करने से आपको काफी आराम मिल सकता है।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Whatsapp Group
Telegram channel

We are sorry that this post was not useful for you!

Let us improve this post!

Tell us how we can improve this post?

Leave a Comment