गिलोय, नीम और तुलसी का जूस पीने मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे

Whatsapp Group
Telegram channel

गिलोय, तुलसी और नीम तीनों का ही सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। आयुर्वेद में तीनों को ही इनके औषधीय गुणों के लिए जाना जाता है। यहां तक कि प्राचीन चिकित्सा में कई समस्याओं को दूर करने के लिए इनका प्रयोग किया जाता है। साथ ही ये तीनों ही कई आयुर्वेदिक दवाओं का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। आमतौर पर लोग इनका सेवन अलग-अलग करते हैं, लेकिन क्या आ जानते हैं, इनका साथ में सेवन करने से कई गंभीर रोगों का जोखिम कम होता है और अनेक फायदे भी मिलते हैं? जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा!

बहुत से लोग अक्सर पूछते हैं कि गिलोय, नीम और तुलसी का साथ में सेवन कैसे करें और इससे सेहत को कौन-कौन से फायदे मिलते हैं? इसके बारे में अधिक जानकारी के लिए हमने क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट और डायटीशियन गरिमा गोयल से बात की। उनकी मानें तो आप गिलोय, नीम और तुलसी के जूस, रस या काढ़े का सेवन कर सकते हैं। इस लेख में हम आपको गिलोय नीम तुलसी जूस पीने के 5 फायदे बता रहे हैं।

गिलोय नीम तुलसी जूस के फायदे

1. इम्यूनिटी होती है मजबूत

डायटीशियन गरिमा के अनुसार गिलोय, नीम और तुलसी का जूस पीने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। जिससे सर्दी-खांसी, जुकाम, बुखार, एलर्जी और वायरल संक्रमण जैसी समस्याओं का जोखिम कम होता है।

2. ब्लड शुगर कंट्रोल रहता है

डायबिटीज रोगियों के लिए गिलोय, नीम और तुलसी के जूस का सेवन बहुत लाभकारी माना जाता है, क्योंकि यह ब्लड शुगर में स्पाइक को रोकने और रक्त में शुगर के सामान्य स्तर को बनाए रखने में मदद करता है। सुबह खाली पेट इसका सेवन करने से बहुत लाभ मिलेगा।

3. बेहतरीन डिटॉक्स ड्रिंक है

इस जूस का सेवन करने से शरीर में मौजूद हानिकारक टॉक्सिन्स और अपशिष्ट पदार्थों को बाहर निकालने में मदद मिलती है। यह एक प्राकृतिक ब्लड प्यूरीफायर के रूप में भी कम करता है। जिससे यह त्वचा की कई समस्याओं जैसे कील-मुंहासे और दाग-धब्बों आदि से लड़ने में मदद करता है।  गिलोय, नीम और तुलसी के जूस का सेवन करने से त्वचा में नैचुरल ग्लो आता है।

4. सांस संबंधी रोगों में फायदेमंद है

गिलोय, नीम और तुलसी का जूस पीने से फेफड़ों के स्वास्थ्य में सुधार होता है और कामकाज बेहतर होता है। जिससे यह सांस संबंधी रोगों जैसे अस्थमा आदि में बहुत लाभकारी है। यह सर्दी-खांसी समस्याओं में भी बहुत लाभकारी है और कफ को बाहर निकालता है।

5. पेट और लिवर के फायदेमंद है

पेट संबंधी समस्याओं को दूर करने और लिवर फंक्शन में सुधार करने के लिए यह जूस बहुत लाभकारी है। इसका सेवन करने से पाचन मजबूत होता है। साथ ही एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होने के चलते यह लिवर को नुकसान से बचाता है और सुरक्षित रखता है। यह भोजन के बेहतर पाचन और उनसे पोषक तत्वों से अवशोषण की प्रक्रिया को भी बेहतर बनाता है। आप सुबह खाली पेट गिलोय नीम तुलसी जूस का सेवन कर सकते हैं।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

Whatsapp Group
Telegram channel

No votes so far! Be the first to rate this post.

We are sorry that this post was not useful for you!

Let us improve this post!

Tell us how we can improve this post?

Leave a Comment