गुड़ कब और किसे नहीं खाना चाहिए? जानें गुड़ के कुछ नुकसान

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

गुड़ सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसको खाने से शरीर की कई बीमारियां दूर होती हैं। गुड़ में कैल्शियम, आयरन, फोलेट, फॉस्‍फोरस, सेलेन‍ियम, प्रोटीन और विटामिन बी12 आदि पाए जाते हैं। गुड़ का सेवन शरीर के लिए फायदेमंद होता है लेकिन अगर इसका सही मात्रा में सेवन किया जाए। वैसे तो गुड़ दिनभर में कभी भी खाया जा सकता है। लेकिन अगर गुड़ को गलत समय पर खाया जाता है, तो इसके नुकसान भी हो सकते हैं। गुड़ बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक को आसानी से दिया जा सकता है। आइए जानते है गुड़ कब नहीं खाना चाहिए।

गुड़ कब नहीं खाना चाहिए?

गुड़ सेहत के लिए वरदान होता है। लेकिन अगर इसे सही समय पर खाया जाए। एक द‍िन में 50 से 60 ग्राम गुड़ खाया जा सकता है। अगर आपको डायबिटीज की समस्या है, तो गुड़ खाने से बचना चाहिए। खून की कमी को दूर करने के लिए लगातार दो से तीन महीने गुड़ का सेवन करना चाह‍िए। गुड़ हीमोग्लोबीन बढ़ाने में मदद करता है। वैसे तो दिनभर में गुड़ को कभी भी खाया जा सकता है लेकिन सोने से पहले गुड़ के सेवन करने से बचना चाहिए। रात को गुड़ के सेवन से दांत संबंधी दिक्कतें, शरीर में सूजन और दस्त की समस्या भी हो सकती है। गुड़ का फायदा तभी होता है, जब इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करें।

गुड़ खाने के नुकसान

ज्यादा गुड़ खाने से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती हैं। अगर आप गुड़ का सेवन ज्यादा करते हैं, तो इससे आपका शुगर लेवल भी बढ़ सकता है। वहीं अगर आप गर्मियों में गुड़ का सेवन ज्यादा करते हैं, तो पाचन संबंधी दिक्कते भी हो सकती हैं। जिन लोगों को कोई बीमारी है, वो लोग डॉक्टर से बात करके ही गुड़ का सेवन शुरू करें।

गुड़ में मिलावट कैसे पता करें

बाजार में कई तरह के गुड़ मिलते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हर गुड़ शुद्ध नहीं होता ? गुड़ में कई तरह की मिलावट की जाती है। जिसको खाने से स्वास्थ्य संबंधी कई परेशानियां होने का डर बना रहता है। गुड़ में मिलावट का पता करने के लिए उसके रंग पर गौर करें। अगर अगर गुड़ का रंग सफेद, हल्का पीला या कुछ लाल नजर आए, तो इसका मतलब है कि गुड़ में मिलावट की गई है। वहीं असली गुड़ का रंग भूरा होता है। गुड़ लेने से पहले इसके रंग को अवश्य देखें। रंग से पहचान करके आप इसके असली और नकली होने की पहचान कर सकते हैं।

वहीं पानी के जरिए भी आप असली और नकली गुड़ की पहचान कर सकते है। इसके लिए आपको एक कप पानी लेना है। उसमें गुड़ का एक छोटा टुकड़ा डालें। अगर गुड़ का टुकड़ा नीचे बैठ जाए, तो समझ लीजिए की गुड़ में कुछ मिलावट की गई है। लेकिन अगर गुड़ शुद्ध होगा तो यह पानी में पूरी तरह से घुल जाएगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

We are sorry that this post was not useful for you!

Let us improve this post!

Tell us how we can improve this post?

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x