हाथ उठाने पर हो रहा है दर्द? जानें कारण और इलाज

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Hand Pain Treatment: क्‍या आपको भी हाथ उठाने पर दर्द महसूस होता है? अगर चोट लगी है, तो दर्द होना स्‍वाभाव‍िक है लेक‍िन चोट के ब‍िना हाथ में दर्द हो रहा है, तो इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं जि‍नमें से एक है हाथों का कम मूवमेंट होना। हाथ के दर्द के दौरान, उंगल‍ियों के जोड़ आसानी से प्रभाव‍ित हो जाते हैं। अगर दर्द का इलाज न क‍िया जाए, तो समस्‍या बढ़ सकती है। इस लेख में हम हाथ उठाने पर होने वाले दर्द के कारण और उपाय के बारे में जानेंगे। इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने लखनऊ के केयर इंस्‍टिट्यूट ऑफ लाइफ साइंसेज की एमडी फ‍िजिश‍ियन डॉ सीमा यादव से बात की।

हाथ उठाने पर दर्द क्‍यों होता है?

1. फ‍िज‍िकल एक्‍सरसाइज न करने के कारण हाथ अचानक उठाने में दर्द महसूस हो सकता है।

2. एक ही पोज‍िशन में ज्‍यादा देर बैठने या सोने के कारण हाथ में क्रैम्‍पस या हाथ उठाने में दर्द महसूस हो सकता है।

3. फ्रोजन शोल्‍डर की समस्‍या होने पर भी हाथ उठाने पर दर्द का एहसास होता है।

4. चोट लगने या इंजरी के कारण हाथ उठाने पर दर्द महसूस हो सकता है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

5. ऑपरेशन या सर्जरी के कारण भी हाथ उठाने में दर्द का एहसास हो सकता है।

6. शरीर में कैल्‍श‍ियम की कमी होने के कारण हाथ के मूवमेंट में दर्द महसूस हो सकता है।

7. मांसपेश‍ियों का लचीलापन खो जाने से या फैट सेल्‍स बढ़ने के कारण भी हाथ उठाने पर दर्द महसूस हो सकता है।

हाथ दर्द होने पर क्या करें?

  • हाथ दर्द दूर करने के ल‍िए आप गरम स‍िंकाई कर सकते हैं। थोड़े से नमक को भूनकर गरम कर लें। उसे एक पोटली में भरें और उससे दर्द वाले ह‍िस्‍से की स‍िंकाई करें।
  • इसके अलावा स्‍ट्रेच‍िंग करने से भी आराम म‍िलता है।
  • दवाओं की मदद से भी दर्द का इलाज क‍िया जाता है। लेक‍िन डॉक्‍टर से सलाह ल‍िए बगैर क‍िसी भी दवा का सेवन न करें। 
  • ठंडी स‍िंकाई करने से भी दर्द से छुटकारा म‍िलता है। 
  • सरसों के तेल से माल‍िश करने से हाथ के दर्द से छुटकारा पा सकते हैं।     

हाथ दर्द में क्‍या खाना चाह‍िए?

हम जो भी खाते हैं, उसका सीधा असर हमारे शरीर पर पड़ता है। हाथ का दर्द दूर करने के ल‍िए आप न‍िम्‍न चीजों को अपनी डाइट में शाम‍िल कर सकते हैं-  

  • हाथ में दर्द महसूस हो रहा है, तो आपको ओमेगा 3 फैटी एस‍िड का सेवन करना चाह‍िए।
  • इसके अलावा बादाम, अखरोट, अलसी, च‍िया सीड्स आद‍ि का सेवन कर सकते हैं।         
  • हाथ में अक्‍सर रहता है दर्द, तो आपको हरी सब्‍ज‍ियां जैसे सरसों का साग, केल, पत्तागोभी का सेवन करना चाह‍िए। 
  • दर्द दूर करने के ल‍िए आप दाल, बीन्‍स, छोले, सोयाबीन आद‍ि का सेवन करें।
  • साबुत अनाज जैसे जौ, राई का सेवन भी फायदेमंद माना जाता है। 

Hand Pain Treatment: अगर हाथ या कलाई में दर्द बढ़ने के साथ बेचैनी महसूस हो, तो तुरंत डॉक्‍टर से संपर्क करें। हाथ या हड्ड‍ियों में फ्रैक्‍चर होने की संभावना होने पर भी चेकअप करवाएंं।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

We are sorry that this post was not useful for you!

Let us improve this post!

Tell us how we can improve this post?

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x