पत्थरचट्टा जूस पीने से कई बीमारियों में मिलता है फायदा, जानें पीने का तरीका

Whatsapp Group
Telegram channel

आयुर्वेद के मुताबिक पत्थरचट्टा बहुत फायदेमंद और शक्तिशाली औषधि है। इसका इस्तेमाल कई समस्याओं को दूर करने में फायदेमंद होता है। पत्थरचट्टा का इस्तेमाल कई दवाओं को बनाने में भी किया जाता है। किडनी और पेशाब से जुड़ी बीमारियों में पत्थरचट्टा को बहुत फायदेमंद औषधि माना जाता है। पत्थरचट्टा जिसे अंग्रेजी में कलानचो पिनाटा कहते हैं तमाम औषधीय गुणों से युक्त होता है। पत्थरचट्टा का इस्तेमाल लोग प्राचीन काल से ही तमाम बीमारियों के इलाज में करते आ रहे हैं। किडनी की पथरी की समस्या हो या शरीर से विषाक्त पदार्थों को दूर करना, पत्थरचट्टा इन सभी समस्याओं में फायदेमंद होता है आयुर्वेद में पत्थरचट्टा को भष्मपथरी, पाषाणभेद और पणफुट्टी आदि कहा जाता है। पत्थरचट्टा का जूस पीने से आपको कई फायदे मिलते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में।

पत्थरचट्टा जूस के फायदे

किडनी की पथरी, बवासीर, पेट से जुड़ी बीमारियों और शरीर से विषाक्त पदार्थों को दूर करने के लिए पत्थरचट्टा का जूस पीना बहुत फायदेमंद होता है। इसका सेवन करने से खूनी बवासीर की समस्या में भी फायदा मिलता है। नियमित रूप से पत्थरचट्टा का जूस पीने से आपको कई फायदे मिलते हैं।

1. किडनी की पथरी में फायदेमंद

पत्थरचट्टा का जूस पीने से किडनी से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में फायदा मिलता है। इसका सेवन किडनी की पथरी की समस्या में बहुत फायदेमंद होता है। किडनी स्टोन की समस्या असंतुलित खानपान और खराब जीवनशैली के कारण होती है। इसमें मौजूद गुण किडनी की पथरी को दूर करने में फायदेमंद होते हैं।

2. माइग्रेन में फायदेमंद

पत्थरचट्टा का जूस पीने से सिरदर्द और माइग्रेन की समस्या में भी फायदा मिलता है। इसके अलावा आप पत्थरचट्टा के लेप को भी माइग्रेन की समस्या को दूर करने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आपको पत्थरचट्टा के पत्ते को पीसना होगा और उसका लेप अपने माथे पर लगाना होगा। ऐसा करने से सर दर्द दूर हो जाएगा।

3. पेशाब में जलन में फायदेमंद

रोजाना सुबह पत्थरचट्टा के पत्तों का काढ़ा पीने से पेशाब में जलन की समस्या से निजात मिलती है। आप पत्थरचट्टा के पत्तों का काढ़ा बनाने के लिए इसके कुछ पत्तों को लेकर इसे साफ कर लें और फिर इसे एक गिलास पानी में डालकर अच्छी तरह उबालें। उबालने के बाद इस काढ़े को छानकर रोजाना सुबह इसका सेवन करें।

4. यूटीआई की समस्या में फायदेमंद 

यूटीआई की समस्या में भी पत्थरचट्टा का जूस बहुत फायदेमंद होता है। इस समस्या से निजात पाने के लिए आप रोजाना सुबह पत्थरचट्टा की पत्तियों का रस या इनका काढ़ा पी सकते हैं। पत्थरचट्टा की तीन से चार ताजा पत्तियों को लेकर एक गिलास पानी में उबालने के बाद जब पानी आधा रह जाए तो इसे उतार लें और फिर हल्का गुनगुना रहने पर इसका सेवन करें।

रोजाना पत्थरचट्टा का जूस पीने से आपको ऊपर बताई गयी समस्याओं में फायदा मिलेगा। पत्थरचट्टा का इस्तेमाल किसी भी समस्या में करने से पहले किसी वैद्य या आयुर्वेदिक चिकित्सक से सलाह जरूर लें। याद रखें गलत तरीके से किसी भी चीज का इस्तेमाल फायदे की जगह नुकसान पहुंचा सकता है।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

Whatsapp Group
Telegram channel

No votes so far! Be the first to rate this post.

We are sorry that this post was not useful for you!

Let us improve this post!

Tell us how we can improve this post?

Leave a Comment