सुबह पेट नहीं होता ठीक से साफ? ये 5 घरेलू उपाय दूर करेंगे आपकी समस्या

Whatsapp Group
Telegram channel

खाने पीने की खराब आदतें, जंक और प्रोसेस्ड फूड्स का अधिक सेवन, साथ ही गतिहीन जीवनशैली के चलते इन पेट संबंधी समस्याएं बहुत आम हो गई हैं। जिसके कारण हम में से ज्यादातर लोगों को सुबह पेट साफ करने में परेशानी होती है। पेट में कब्ज, अपच और खराब पाचन आदि जैसी पेट संबंधी समस्याओं के कारण लोगों को पेट साफ करने के लिए कई-कई बार टॉयलेट जाना पड़ता है। बार-बार टॉयलेट जाने या पेट साफ करने के लिए अधिक जोर लगाने से आपके गुदा को नुकसान पहुंचता है। यही कारण है कि कब्ज से जूझ रहे बहुत से लोगों को पेट साफ करने के दौरान मल के साथ खून आने की समस्या देखने को मिलती है।

अगर पेट में कब्ज की समस्या गंभीर है, तो ऐसी स्थिति में व्यक्ति को डॉक्टर के पास जाने की सलाह दी जाती है। लेकिन अगर यह सामान्य उल्टा-सीधा भोजन करने, कुछ ज्यादा मसालेदार खाने, पेट में गैस आदि के कारण है तो कुछ घरेलू उपायों की मदद से आप सुबह आसानी से पेट साफ कर सकते हैं। इस लेख में हम आपको सुबह मल त्याग में आसानी और अच्छी तरह पेट साफ करने के लिए 5 घरेलू उपाय (pet saaf karne ke gharelu upay) बता रहे हैं।

पेट साफ करने के लिए घरेलू उपाय- Home Remedies To Clean Stomach In Morning

1. गर्म पानी पिएं

अगर आप सुबह उठने के बाद 1 गिलास गर्म पानी पीते हैं, तो इससे न सिर्फ आपको आसानी से मल त्याग करने में सहायता मिलेगी, बल्कि सेहत को कई अन्य लाभ भी मिलेंगे। यह पाचन में सुधार करता है और गैस-कब्ज को दूर करता है। आप चाहें तो गर्म पानी में शहद मिलाकर भी पी सकते हैं, इससे सेहत को अद्भुत फायदे मिलेंगे।

2. जीरा का पानी पिएं

अगर आप सुबह खाली पेट 250ml पानी में 1 चम्मच जीरा के बीज डालकर इसे आधा होने तक उबालते हैं और छानकर पीते हैं, तो इससे कब्ज से राहत मिलती है और मलत्याग में आसानी होती है। यह मल को सख्त करने में भी मदद करता है और सुबह पेट साफ करने में मदद मिलती है।

3. हर्बल टी

सुबह खाली पेट पुदीना, अदरक, ग्रीन टी, सौंफ, अजवाइन या दालचीनी आदि की चाय का सेवन करते हैं, तो इससे आपको पेट साफ करने में बहु मिलेगी। आप चाहें अपनी चाय में 2-3 सामग्रियां भी  डाल सकते हैं। शहद और नींबू का रस मिलाकर पीने से जबरदस्त फायदे मिलेंगे।

4. अजवाइन का पानी पिएं

200-250ml पानी में आधा चम्मच अजवाइन के बीज डालकर अच्छी तरह उबालें, इसे छान लें और शहद या गुड़ मिलाकर सेवन करें। इससे कब्ज दूर होगी और पेट साफ करने में मदद मिलेगी।

5. सेब का सिरका पिएं

सुबह उठने के बाद गुनगुने पानी में 2 चम्मच सेब का सिरका मिलाकर इसका सेवन करें। यह कब्ज की समस्या के लिए बहुत प्रभावी नुस्खा है। यह पेट में गैस और अपच की समस्या को दूर करने और पाचन को मजबूत बनाने में भी मददगार है। इससे आपको टॉयलेट में मल त्याग के दौरान आसानी और पेट साफ करने में बहुत मदद मिलेगी।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

Whatsapp Group
Telegram channel

No votes so far! Be the first to rate this post.

We are sorry that this post was not useful for you!

Let us improve this post!

Tell us how we can improve this post?

Leave a Comment