चेहरे पर सफेद दाग और पैच हटाने में मदद करेंगे ये 5 घरेलू उपाय

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

चेहरे पर कील-मुंहासे, दाग-धब्बे जैसी समस्याएं बहुत आम हैं। चेहरे पर काले निशान और दाग-धब्बे होना तो बहुत सामान्य, लेकिन अक्सर देखा जाता है कि कुछ लोगों की चेहरे और शरीर की त्वचा पर सफेद दाग या पैच देखने को मिलते हैं। चेहरे या त्वचा पर सफेद दाग और पैच की समस्या को सेहुआ (Sehua) कहा जाता है। सेहुआ त्वचा कि एक ऐसी स्थिति है जिसमें त्वचा पर फंगल इन्फेक्शन हो जाता है, जो कि काफी सामान्य समस्या है। हालांकि इसके अलावा चेहरे पर सफेद दाग और पैच की समस्या किसी फूड या प्रोडक्ट से एलर्जी के कारण भी होती है, जैसे कि कुछ लोग मछली के सेवन के बाद दूध का सेवन करते हैं, तो कुछ लोगों को इससे चेहरे पर सफेद दाग हो जाते हैं। चेहरे पर ये सफेद दाग देखने में काफी भद्दे लगते हैं और आपकी सुंदरता को भी बिगाड़ते हैं।

अब सवाल यह है कि चेहरे के सफेद दाग कैसे हटाएं या मिटाएं? लोग सफेद दाग साफ करने के लिए मंहगे-मंहगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स का प्रयोग करते हैं, लेकिन फिर भी कुछ खास फायदा देखने को नहीं मिलता है। लेकिन क्या आप जानते हैं, कुछ घरेलू उपायों की मदद से आप चेहरे पर सफेद दाग और पैच आसानी से साफ कर सकते हैं। रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल, सिरसा के आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा के अनुसार घरेलू नुस्खों की मदद से आप सफेद दाग आसानी से हटा सकते हैं, इस लेख में हम आपको सफेद दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय (safed daag ke gharelu upchar) बता रहे हैं।

चेहरे पर सफेद पैच या  का घरेलू इलाज- White Spots And Patches On Skin Home Remedies In Hindi

1. प्रभावित हिस्से पर लगाएं एलोवेरा जेल

टी-ट्री ऑयल की तरह एलोवेरा भी एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटीफंगल गुणों से भरपूर होता है, जिससे यह त्वचा यह त्वचा के दाग-धब्बों को हटाने में बहुत प्रभावी है। आप रात में सोने से पहले एलोवेरा जेल प्रभावित हिस्से पर लगा सकते हैं, या दिन में भी 2-3 बार लगा सकते हैं।

2. हल्दी का करें प्रयोग

आयुर्वेद में हल्दी को इसके औषधीय गुणों के लिए जाना जाता है, साथ ही त्वचा की कई समस्याओं को प्रयोग करने के लिए प्रयोग किया जाता है। यह एंटी इन्फ्लेमेटरी, एंटीसेप्टिक, एंटीवायरल, एंटीफंगल, एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटीबायोटिक गुणों से भरपूर होती है। सफेद दाग से छुटकारा पाने के लिए आप हल्दी में नींबू का रस मिलाकर त्वचा पर लगा सकते हैं, इसे आधे घंटे के लिए त्वचा पर छोड़ दें, उसके बाद सादे पानी से धो लें।

3. त्वचा पर टी-ट्री ऑयल का प्रयोग

एक बाउल में 3-4 चम्मच टी ट्री ऑयल और 1 चम्मच ऑलिव ऑयल डालकर अच्छी तरह मिलाएं। इस मिश्रण को सफेद पैच वाले हिस्से पर लगाकर कुछ समय मालिश करें। ऐसा नियमित रात को सोने पहले करें और रात भर के लिए छोड़ दें। सुबह धो लें। एंटी बैक्टीरियल, एंटी फंगल और एंटी वायरल से भरपूर यह मिश्रण त्वचा की एलर्जी और कई अन्य समस्याएं दूर करने में भी मदद करेगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

4. दही का प्रयोग भी है कारगर

बेहतरीन प्रोबायोटिक होने के साथ ही दही विटामिन्स और मिनरल्स से भी भरपूर होती है। यह फंगल संक्रमण के लिए बहुत प्रभावी उपाय है। दही को प्रभावित हिस्से पर लगाकर कुछ मिनट मालिश करें और सूखने का इंतजार करें, उसके बाद धो लें।

5. तेल और शहद भी हैं फायदेमंद

सफेद दागों से छुटकारा पाने के लिए आप लैवेंडर ऑयल, नारियल तेल, जैतून के तेल आदि में शहद मिलाकर भी त्वचा पर अप्लाई कर सकते हैं। इससे बहुत लाभ मिलेगा।

अगर इन घरेलू उपायों से हफ्ते भर में आपको कोई लाभ नहीं मिलता है, तो ऐसे में डॉक्टर से संपर्क करें। जिससे कि इसके मूल कारण का पता लगाया जा सके और सही उपचार मिल सके।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

We are sorry that this post was not useful for you!

Let us improve this post!

Tell us how we can improve this post?

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x