शहद का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं 5 जबरदस्त फायदे

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

शहद का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है यह तो हम सभी जानते हैं। आयुर्वेद और प्राचीन चिकित्सा में शहद कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने के लिए एक रामबाण उपाय है। आयुर्वेद में शहद को इसके औषधीय गुणों के लिए जाना जाता है, वहीं मेडिकल साइंस भी शहद के मेडिसिनल प्रॉपर्टीज का समर्थन करता है। शहद में एंटी-इन्फ्लेमेटरी, एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-वायरल और एंटीऑक्सीडेंट्स गुण मौजूद होते हैं, साथ ही यह विटामिन सी, बी6, अमीनो एसिड जैसे शरीर के लिए जरूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं। 

लोग सीधे तौर पर, अपनी हर्बल टी, भोजन और कई अन्य चीजों में शहद डालकर इसका सेवन करते हैं, लेकिन क्या आपने कभी शहद के पानी का सेवन किया है? हम में से ज्यादातर लोग यह नहीं जानते हैं, कि अगर आप सुबह खाली पेट शहद का पानी  सेवन करने से बहुत फायदे मिलते हैं। क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट और डायटीशियन गरिमा गोयल की मानें तो शहद का पानी  न सिर्फ आपको जरूरी पोषण प्रदान करने, बल्कि कई गंभीर रोगों को भी आपसे दूर रखने में मदद करता है। खासकर अगर आप शहद के पानी में नींबू मिलाकर इसका सेवन करते हैं तो इससे सेहत को जबरदस्त फायदे मिलते हैं। इस लेख में हम आपको सुबह शहद का पानी पीने के 5 फायदे (shahad ka pani peene ke fayde) बता रहे हैं।

शहद का पानी पीने के फायदे

1. वेट लॉस और फैट लॉस दोनों में है मददगार

वजन प्रबंधन में शहद का पानी पीने से बहुत लाभ मिलता है। जब आप सुबह के समय पानी में शहद मिलाकर इसका सेवन करते हैं, तो यह पाचन को मजबूत बनाने और मेटाबॉलिज्म को तेज करने में मदद करता है। साथ ही यह शरीर से टॉक्सिन्स और हानिकारक पदार्थों को भी बाहर निकालता है। जिससे यह एक बेहतरीन डिटॉक्स ड्रिंक के रूप में काम करता है। यह शरीर की अतिरिक्त कैलोरी और चर्बी को तेजी से बर्न करने में मददगार है।

2. इम्यूनिटी मजबूत होती है

एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर शहद सर्दी-खांसी, वायरल संक्रमण, मौसमी एलर्जी और बुखार आदि जैसी समस्याओं से बचाने और छुटकारा दिलाने में शहद बहुत लाभकारी है। यह आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है और कई रोगों से बचाता है। 

3. कफ निकालने में मददगार है

अगर आप सुबह गुनगुने पानी में शहद, नींबू और काली मिर्च मिलाकर इसका सेवन करते हैं, तो यह सीने में जमा कफ को बाहर निकालता है और सूजन को दूर करता है। यह फेफड़ों को हेल्दी रखने में और उनके कामकाज को बेहतर बनाने में मदद करता है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

4. त्वचा में लाए निखार

शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में शहद बहुत लाभकारी है, साथ ही फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मदद करता है। यह आपके रक्त को शुद्ध करने में भी मदद करता है, जिसका सीधा असर आपकी त्वचा पर देखने को मिलता है। यह कील-मुंहासों और दाग-धब्बों से छुटकारा दिलाता है, साथ ही त्वचा का रंगत में भी सुधार करता है।

5. गले की खराश से दिलाए छुटकारा

गले में खराश होने पर शहद का पानी बहुत लाभकारी होता है। यह गले की सूजन और दर्द से छुटकारा दिलाने में भी मदद करता है। इसके लिए आप गुनगुने पानी में शहद और डालकर इसे घूंट-घूंट कर पी सकते हैं। दिन में 2-3 बार पीने से बहुत लाभ मिलेगा।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

We are sorry that this post was not useful for you!

Let us improve this post!

Tell us how we can improve this post?

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x