बर्फ के पानी से मुंह धोने से स्किन को मिलते हैं कई फायदे, बढ़ता है ग्लो और निखार

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

त्वचा को चमकदार बनाने के लिए महिलाएं कई करह के फेशियल करवाती हैं, ये फेशियल कई बार काफी खर्चीले होते हैं। साथ ही इन फेशियल में ऐसे हानिकारक तत्वों का इस्तेमाल किया जाता है, जो स्किन के साथ सेहत को भी नुकसान पहुंचाते हैं अगर आप नैचुरली अपने चेहरे का निखार बढ़ाना चाहते हैं या चेहरे पर ग्लो पाना चाहते हैं, तो आपको आइस वाटर फेशियल ट्राई करना चाहिए। ये दरअसल बर्फ के ठंडे पानी से मुंह धोना ही है, लेकिन इसके फायदे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। ये फेशियल करने से स्किन को ठंडक मिलने के साथ स्किन पर ग्लो भी आता है। आइए जानते है घर पर कैसे करें आइस वाटर फेशियल और क्या हैं इसके फायदे।

आइस वाटर फेशियल करने का तरीका

आइस वाटर फेशियल करने के लिए पहले एक बाउल में बर्फ जमा लें। अब इस बर्फ को फ्रिज में से निकालने के बाद बर्फ को एक बड़े पैन में निकालें। जब बर्फ पिछल जाए और पानी हो जाए, तो इस कटोरी के पानी में अपना चेहरा डुबाएं। कुछ सेकेंड्स चेहरा डुबोए रखें और फिर बाहर निकालकर सांस लेकर त्वचा को थोड़ा नॉर्मल होने दें। ऐसा 3-4 बार कर सकते हैं। इसके बाद चेहरे को तौलिया या कॉटन की मदद से साफ करें। बर्फ के टुकड़ों को आप तौलिए की सहायता से स्किन पर भी लगा सकती हैं।

आइस वाटर फेशियल करने के फायदे

स्किन के पोर्स को खोलने का काम करता है

आइस फेशियल करने से स्किन के पोर्स ओपन होते हैं, जिससे स्किन पर चमक बढ़ती है। पोर्स खुलने से स्किन अच्छे से सांस ले पाती है और स्किन पर जमी गंदगी आसानी से हट जाती है।

चेहरे की सूजन को कम करता है

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

आइस फेशियल करने से चेहरे की सूजन कम होती है। अगर आप सो कर उठने के बाद चेहरे के पफीनेस की समस्या से परेशान हैं, तो आप आइस फेशियल ट्राई कर सकते हैं। सुबह उठने के बाद आप इस फेशियल को आसानी से कर सकते हैं। इसका नियमित उपयोग से चेहरे और आंखों के आसपास सूजन की समस्या दूर होगी।

डार्क सर्कल को करे कम

आइस फेशियल चेहरे से डार्क सर्कल की समस्या को दूर करने में मदद करता है। चेहरे पर आइस वॉटर फेशियल करने से ब्लेमिशेस की समस्या भी दूर करने में मदद मिलती है। चेहरे के डार्क सर्कल कम करने के लिए आइस फेशियल को हफ्ते में 2 से 3 बार किया जा सकता है।

मुंहासे की समस्या होगी कम

आइस फेशियल चेहरे के एक्ने को कम करने में मददगार होता है। नियमित इसका उपयोग करने से चेहरे से एक्ने की समस्या दूर होती है। अगर आपके पास आइस फेशियल करने का टाइम नहीं है, तो आइस का टुकड़ा लेकर फेस पर लगाया जा सकता है।

टैनिंग को हटाने में मदद करता है

आइस फेशियल चेहरे से टैनिंग को हटाने में मदद करता है। इसको करने से स्किन पर ठंडक आने के साथ चेहरे की टैनिंग भी दूर होती है। नियमित आइस फेशियल करने से चेहरे पर ग्लो बढ़ता है।

वैसे तो आइस फेशियल को कोई भी कर सकता है लेकिन इसको करने के लिए ध्यान रखें कि आपने जिस पानी से बर्फ जमाई है वो साफ हो। साथ ही स्किन पर किसी तरह की एलर्जी न हो। अगर आप सर्दी- खांसी  से परेशान हैं, तो आइस फेशियल न करें। साथ ही बहुत देर तक इसे करने से भी ठंडक के कारण आपकी तबीयत खराब हो सकती है।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

We are sorry that this post was not useful for you!

Let us improve this post!

Tell us how we can improve this post?

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x