वजन घटाने के लिए छोले से बनाएं सलाद, जानें रेसिपी और फायदे

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

वजन कम करने के लिए बहुत से लोग डाइटिंग करते हैं। डाइटिंग के दौरान बोरिंग चीजें खाते हैं या खाना कम खाकर अपनी सेहत बिगाड़ लेते हैं। कम खाना खाने से शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो जाती है। यही कारण है कि लगातार डाइटिंग करने से कमजोरी और थकान का अनुभव होने लगता है। लेकिन जरूरी नहीं है कि वेट लॉस में आपको हमेशा बोरिंग चीजें ही खानी पड़ें। आज हम आपको बता रहे हैं एक छोले चनों से बनने वाली सलाद रेसिपी, जो सेहतमंद होने के साथ-साथ स्वादिष्ट भी होता है। इस सलाद को नियमित खाने से वजन कम होता है। इस सलाद की खासियत यह है कि आप इसमें अपने मन पसंदीदा फ्रूट मिला सकते हैं। आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका और फायदों के बारे में।

छोले सलाद बनाने के लिए सामग्री

  • 1 कप- रात भर भीगे और उबले हुए छोले
  • 1- सेब
  • 1-गाजर
  • 1- टमाटर
  • 1 चम्मच-  जीरा पाउडर
  • स्वादानुसार- नमक
  • 1 चम्मच- नींबू का रस
  • 1 चम्मच- शहद
  • आधा चम्मच- धनिया पत्ती
  • आधा चम्मच- पुदीने पत्तियां

सलाद बनाने का तरीका-

एक बड़े पैन या कटोरी में छोले, सेब, गाजर और टमाटर लें।

सेब, गाजर और टमाटर को छोटे टुकड़ें में काट कर अलग कर लें।

चटनी बनाने के लिए मिक्सर में धनिया, पुदीना, नींबू का रस, नमक और जीरा पाउडर को लेकर चटनी तैयार करें।

अब एक बड़े कटोरे में छोले, सेब, गाजर और टमाटर को लेकर इनमें चटनी मिक्स करें।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

अब ऊपर से उसमें शहद डालकर सर्व करें।

छोले सलाद के फायदे

  • इस सलाद में कैलोरी की मात्रा काफी कम पाई जाती है, जिस कारण ये वजन कम करने में मददगार होता है।
  • इस सलाद में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाने का काम करता है।
  • ये सलाद कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में फायदेमंद होता है।
  • ये सलाद एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, जो स्किन के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। 
  • छोले देर तक पेट को भरा हुआ रखते हैं।
  • सलाद में मौजूद सेब शरीर में आयरन की कमी को दूर करता है।
  • छोले में मौजूद कैल्शियम हड्डियों को मजबूत करता है।
  • नियमित छोले का सलाद खाने से कब्ज, एसिडिटी और अपच की समस्याएं दूर होती हैं।
  • छोले में मौजूद प्रोटीन बालों के लिए काफी फायदेमंद होता है।
  • छोले का सलाद खाने से हृदय रोग का खतरा भी कम होता है।

इस सलाद को नाश्ते या शाम के स्नैक्स में आसानी से खाया जा सकता है। इस सलाद में सेब की जगह खीरा को भी आसानी से मिलाकर खाया जा सकता है। नियमित इस सलाद को खाने से वजन कम करने में मदद मिलती है।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

We are sorry that this post was not useful for you!

Let us improve this post!

Tell us how we can improve this post?

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x