क्‍या रात में नहाने से सेहत को नुकसान पहुंचता है? जानें डॉक्टर की राय

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

कई लोगों के मन में सवाल होता है क‍ि क्‍या उन्‍हें रात को नहाना चाह‍िए या नहीं। पूरे द‍िन काम के बाद लोग जब रात को घर लौटते हैं, तो नहाकर थकान म‍िटाना चाहते हैं। द‍िनभर धूल-म‍िट्टी और पसीने से परेशान व्‍यक्‍त‍ि के ल‍िए रात को नहाना आरामदायक हो सकता है। लेक‍िन आपको बता दें क‍ि डॉक्‍टर्स की राय अलग है। कई डॉक्‍टर्स रात के दौरान नहाने की सलाह नहीं देते। उनके मुताब‍िक ऐसा करने से आपको कई शारीर‍िक समस्‍याओं का सामना करना पड़ सकता है। इस लेख में हम जानेंगे रात को नहाने से होने वाली शारीर‍िक नुकसान के बारे में। इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने लखनऊ के केयर इंस्‍टिट्यूट ऑफ लाइफ साइंसेज की एमडी फ‍िजिश‍ियन डॉ सीमा यादव से बात की।

1. सर्दी-खांसी की समस्‍या 

रात का तापमान द‍िन के मुकाबले ज्‍यादा ठंडा होता है। ठंडे मौसम में नहाने से आपको सर्दी-खांसी हो सकती है। अगर आप रात को नहाते हैं, तो खाने और नहाने के समय में फर्क रखें। बीमार होने से बचना है, तो खाने के 2 घंटे बाद ही नहाएं।

2. बुखार आ सकता है

रात को मौसम का पारा ग‍िरने के कारण आपको ठंडे पानी के संपर्क में आने से बुखार आ सकता है। गरम पानी से नहाने पर भी शरीर के तापमान और वातावरण के तापमान में फर्क के कारण बुखार के लक्षण नजर आ सकते हैं।

3. मेटाबॉल‍िज्‍म ब‍िगड़ सकता है

रात को नहाने से शरीर का मेटाबॉल‍िज्‍म ब‍िगड़ सकता है। रात को शरीर का तापमान कमजोर हो जाता है और अगर इस दौरान हम शॉवर लें, तो शरीर के हार्मोन्‍स ब‍िगड़ सकते हैं और मेटाबॉल‍िज्‍म खराब हो सकता है।

4. मसल्‍स में दर्द

कुछ लोगों को रात में नहाने से मसल्‍स पेन महसूस होता है। ऐसे में आपको रात को नहाने से बचना चाह‍िए। इसके अलावा रात को नहाने से चेस्‍ट में भारीपन भी महसूस हो सकता है।  

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

5. जोड़ों में दर्द

अगर आप रात को नहाते हैं, तो जोड़ों में दर्द की समस्‍या हो सकती है। ठंडे पानी के कारण मसल्‍स में क्रैम्‍पस या दर्द बढ़ सकता है। ज‍िन लोगों को अर्थराइट‍िस की समस्‍या है, उन्‍हें रात को नहाने से बचना चाह‍िए।  

नहाने की जगह शरीर को स्‍पंज करें 

रात को नहाने से आपकी तबीयत ब‍िगड़ सकती है इसल‍िए नहाने के बजाय आप शरीर को स्‍पंज कर साफ कर सकते हैं। स्‍पंज करने के ल‍िए त्‍वचा पर साबुन का पानी लगाएं। वॉशक्‍लॉथ की मदद से त्‍वचा को धीरे से स्‍क्रब करें। फ‍िर साफ पानी से त्‍वचा को साफ करें। त्‍वचा सूखने के बजाय क्रीम या लोशन लगा सकते हैं। इससे आप पसीना और बदबू से छुटकारा पाकर आराम से सो पाएंगे और तबीयत भी नहीं ब‍िगड़ेगी। 

अगर आप बीमार हैं, तो भी आपको रात के दौरान नहाने से बचना चाह‍िए। लेख पसंद आया हो, तो शेयर करना न भूलें।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

We are sorry that this post was not useful for you!

Let us improve this post!

Tell us how we can improve this post?

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x