ऑलिव ऑयल से दूर करें कब्ज की परेशानी, इन 5 तरीकों से करें सेवन

Whatsapp Group
Telegram channel

आधुनिक समय में लोगों का लाइफस्टाइल और खानपान का तरीका काफी ज्यादा बदल रहा है, जिसकी वजह से हम में से कई लोग पाचन संबंधी परेशानियों से जूझ रहे हैं। इन परेशानियों में कब्ज की समस्या काफी आप है। कब्ज की परेशानी होने पर मल त्यागने में काफी समस्या होती है। वहीं, अगर इस परेशानी का समय पर इलाज नहीं किया गया तो बवासीर का कारण बन सकता है। ऐसे में कब्ज की समस्या का इलाज बहुत ही जरूरी है। आप कुछ घरेलू उपायों की मदद से कब्ज की परेशानी को दूर कर सकते हैं। इन घरेलू उपायों में जैतून का तेल सबसे आसान है। जी हां, जैतून के तेल का इस्तेमाल ककने से कब्ज की परेशानी को दूर किया जा सकता है। जैतून का तेल विटामिन-E, विटामिन-K, ओमेगा-3 फैटी एसिड और ओमेगा 6 फैटी एसिड कई जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होता है जो कब्ज की परेशानी को दूर कर सकता है। कब्ज में आप ऑलिव ऑयल का सेवन कई तरह से कर सकते हैं। आइए जानते हैं कब्ज की परेशानी में कैसे करें जैतून के तेल का सेवन?

1. नींबू पानी के साथ पिएं जैतून का तेल

कब्ज की परेशानी को दूर करने के लिए नींबू के साथ जैतून का तेल सेवन करें। इसके लिए 1 गिलास गर्म पानी लें। इसमें थोड़ा सा नींबू का रस और जैतून का तेल मिक्स करें। अब इस पानी को सुबह खाली पेट पिएं। इससे कुछ ही दिनों में कब्ज की परेशानी दूर होगी। साथ ही आप बवासीर की समस्याओं को भी दूर कर सकते हैं। 

2. फलों के जूस के साथ पिएं जैतून का तेल

कब्ज की परेशानियों को दूर करने के लिए आप फलों के जूस के साथ जैतून के तेल का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए आप तरह-तरह के फलों के जूस का सेवन कर सकते हैं। वहीं, कटे हुए फलों पर जैतून का तेल डालकर भी इसका सेवन कर सकते हैं। इससे आपको काफी राहत मिलेगी।

फ्रूट जूस के साथ जैतून का तेल लेने से आपको कड़वाहट भी महसूस नहीं होगी। इसका सेवन करने के लिए 1 गिलास फ्रूट जूस लें। इसमें 1 चम्मच जैतून का तेल डालकर पिएं। ध्यान रखें कि इसका सेवन आपको खाली पेट करना है, इससे मल त्यागने में आसानी होगी। 

3. ऑलिव ऑयल और दूध

कब्ज की समस्या से राहत पाने के लिए आप दूध और ऑलिव ऑयल का सेवन करें। इससे कब्ज से राहत मिल सकती है। इसके साथ ही बवासीर में भी यह मिश्रण आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। इससे मल त्यागने के दौरान हो रही ब्लीडिंग को कम किया जा सकता है। इसके लिए रात में सोेने से पहले 1 गिलास गर्म दूध लें। इसमें 1 चम्मच जैतून का तेल डालें। इसके बाद इस मिश्रण को पिएं। इससे आपको सुबह मल त्यागने में आसानी हो सकती है।

4. शहद के पानी के साथ जैतून का तेल

मल त्यागने की परेशानी को दूर करने के लिए आप जैतून तेल और शहद का सेवन करें। इसका सेवन करने के लिए 1 गिलास गर्म पानी लें। इसमें 1 चम्मच शहद और 1 चम्मच ऑलिव ऑयल मिक्स करें। इसके बाद इस पानी का सेवन करें। सुबह खाली पेट इस मिश्रण का सेवन करने से मल त्यागने में आसानी होती है।

5. हर्बल टी के साथ जैतून का तेल

कब्ज की समस्या को दूर करने के लिए आप हर्बल टी के साथ जैतून के तेल का सेवन कर सकते हैं। इससे आपको काफी लाभ मिलेगा। आप सुबह के समय अपना पसंदीदा हर्बल टी लें। अब इसमें 1 से 3 बूंदें ऑलिव ऑयल की डालें। इसके बाद इस चाय का सेवन करें। इससे कब्ज की समस्या को दूर किया जा सकता है।

कब्ज की परेशानी को दूर करने के लिए आप जैतून के तेल का सेवन इन तरीकों से कर सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपकी परेशानी काफी ज्यादा बढ़ रही है तो इस स्थिति में एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Whatsapp Group
Telegram channel

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

We are sorry that this post was not useful for you!

Let us improve this post!

Tell us how we can improve this post?

Leave a Comment