हड्डी टूटने के बाद इन 5 तेलों से करें मालिश, सूजन और दर्द से मिलेगा आराम

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

शरीर की हड्डी टूटने या फ्रैक्चर होने पर गंभीर दर्द का सामना करना पड़ता है। इससे हड्डियों में फ्रैक्चर के कारण मांसपेशियों में भी सूजन हो जाती है, जिससे बहुत दर्द होता है। सिर्फ फ्रैक्चर के दौरान ही नहीं, हड्डी जुड़ जाने के बाद भी सूजन और दर्द की समस्या कई दिनों तक बनी रहती है। जिसके कारण लोगों को काफी परेशानी होती है। इसलिए डॉक्टर पेशेंट को फ्रैक्चर वाले हिस्से में गर्म पानी में नमक या फिटकरी डालकर सिकाई और तेल से मालिश करने की सलाह देते हैं। जिससे कि फ्रैक्चर के कारण होने वाली सूजन और दर्द से छुटकारा पाया जा सके।

लेकिन अब सवाल यह है कि फ्रैक्चर के बाद हड्डियों की मालिश के लिए कौन सा तेल बेस्ट है? यहां तक कि बहुत से लोग अक्सर यह सवाल पूछते हैं कि हड्डी टूटने के बाद मालिश के लिए कौन सा तेल लगाये। इस लेख में हम आपको हड्डी टूटने के बाद दर्द और सूजन को दूर करने के लिए 5 तेल बता रहे हैं, जिनसे मालिश करने से बहुत फायदा मिलेगा।

हड्डी टूटने के बाद मालिश के लिए कौन सा तेल लगाएं

1. जैतून का तेल

जैतून के तेल से मालिश करने से हड्डियों को मजबूती मिलती है और फ्रैक्चर का प्रभाव कम होता है। यह मांसपेशियों में ब्लड सर्कुलेशन को भी बढ़ावा देता है। जिससे यह मांसपेशियों में सूजन, तनाव और ऐंठन जैसी समस्याओं को दूर करने में मददगार है। जैतून के तेल को गुनगुना करके इससे हड्डियों और मांसपेशियों की मालिश करें, इससे जल्द दर्द से छुटकारा मिलेगा।

2. नीलगिरी का तेल

नीलगिरी का तेल औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इसमें एंटी-इन्फ्लेमेटरी और दर्द निवारक गुण होते हैं, जिससे यह हड्डियों में दर्द और सूजन को दूर करने में बहुत लाभकारी है।

3. तिल का तेल

दर्द की समस्या को दूर करने में तिल के तेल से मालिश करना बहुत फायदेमंद माना जाता है। अगर आप तिल के तेल को गर्म करके इससे फ्रैक्चर से प्रभावित हिस्से की मालिश करते हैं, तो इससे दर्द में बहुत आराम मिलता है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

4. लौंग का तेल

हड्डियों के दर्द को दूर करने के लिए लौंग का तेल बेहतरीन एसेंशियल तेलों में से एक है। यह भी सूजन को दूर करने में बहुत प्रभावी और दर्द की समस्या में राहत प्रदान करता है।

5. पुदीने का तेल

पुदीने का तेल सूजन को दर्द को दूर करने के साथ ही टूटी हुई हड्डियां को जोड़ने में भी लाभकारी है। यह मांसपेशियों और टूटी हुई हड्डियों के कारण मांसपेशियों में होने वाले हिस्से तक ब्लड सर्कुलेशन करने में मदद करता है। सूजन कम करता है और दर्द से राहत प्रदान करता है।

इन तेलों की मदद से आप टूटी हुई हड्डी जुड़ने के बाद होने वाले दर्द से राहत पा सकते हैं। कोशिश करें, कि दिन में दो बार इससे फ्रैक्चर वाले हिस्से या अंग की मालिश जरूर करें।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

We are sorry that this post was not useful for you!

Let us improve this post!

Tell us how we can improve this post?

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x