जरूरत से ज्यादा कैल्शियम लेने से शरीर में हो सकती हैं ये बीमारियां

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

कैल्शियम का सेवन शरीर की हड्डियों के विकास के लिए आवश्यक है। कैल्शियम शरीर के लिए फायदेमंद होता है लेकिन इसका सेवन सही मात्रा में ही करना चाहिए।। कई बार लोग शरीर में कैल्शिययम की पूर्ति के लिए कई तरह के सप्लिमेंट्स का सेवन भी करते हैं। वैसे डॉक्टर की सलाह पर इन सप्लीमेंट्स को लेना ठीक है, लेकिन बिना सलाह के खुद से लेना कई बार खतरनाक हो सकता है। दरअसल शरीर में ज्यादा कैल्शियम होना भी कई परेशानियों का कारण बन सकता है। आइए जानते हैं कैल्शियम ज्यादा लेने से शरीर में होने वाले नुकसान के बारें में।

किडनी आसानी से काम नहीं करती

ज्यादा कैल्शियम के सेवन से किडनी ठीक से काम नहीं कर पाती क्योंकि ज्यादा कैल्शियम को किडनी आसानी से फिल्टर नहीं कर पाती। कैल्शियम की अधिकता से किडनी में पथरी भी हो सकती है। इस समस्या से बचने के लिए कैल्शियम का सीमित मात्रा में ही सेवन करें।

ऑस्टियोपोरोसिस

ऑस्टियोपोरोसिस रोग कैल्शियम की कमी वजह से होता है। लेकिन अगर ज्यादा मात्रा में कैल्शियम का सेवन किया जाए, तो भी ऑस्टियोपोरोसिस रोग होने का खतरा काफी बढ़ जाता है। ऑस्पियोपोरोसिस एक ऐसा रोग है, जिसमें हड्डियां भुरभुरी और कमजोर हो जाती हैं। लेकिन खून में कैल्शियम की मात्रा बढ़ने से भी हड्डियां खोखली होने लगती हैं, जिस कारण ऑस्टियोपोरोसिस बीमारी होने के चांसेस बढ़ जाते हैं।

दिमाग पर असर

कैल्शियम का ज्यादा सेवन दिमाग के काम करने की क्षमता पर भी असर डालता है। डाइट में कैल्शियम के अधिक सेवन से  व्यक्ति को डिमेंशिया की बीमारी भी हो सकती है। अगर सही समय पर इस बीमारी का इलाज नहीं कराया गया, तो कुछ केस में व्यक्ति कोमा में भी जा सकता है।

हार्ट अटैक का खतरा

ज्यादा कैल्शियम के सेवन से दिल की धमनियां धीरे काम करने लगती हैं, जिस कारण हार्ट में ब्लॉकेज की संभावना काफी बढ़ जाती है और हार्ट अटैक होने का खतरा बना रहता है। इस समस्या से निपटने के लिए डॉक्टर की देखरेख में ही कैल्शियम सप्लिमेंट्स का सेवन करें।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

कैल्शियम का ज्यादा सेवन शरीर के लिए काफी हानिकारक होता है। कोशिश करें कैल्शियम के सप्लिमेंट्स लेने के बजाय डाइट में कैल्शियम वाले फूड्स को लें। कैल्शियम दूध, दही, चीज, पनीर आदि चीजों में भरपूर मात्रा में पाया जाता हैं। नियमित डाइट में इन चीजों को शामिल करें। अगर कैल्शियम सप्लीमेंट्स लेने की आवश्यकता है भी, तो डॉक्टर से पूछ कर इसका सेवन शुरू करें।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

We are sorry that this post was not useful for you!

Let us improve this post!

Tell us how we can improve this post?

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x