चेहरे के पुराने निशान हटाने के लिए घरेलू उपाय

Whatsapp Group
Telegram channel

चेहरे पर कोई भी निशान स्किन की खूबसूरती को कम करता है। ये निशान कई कारणों से हो सकते हैं, जैसे- पिंपल्स, चोट या ऑपरेशन के निशान आदि। आपने इन निशानों को हटाने के लिए क्रीम का इस्तेमाल किया होगा। ये क्रीम महंगी होने के साथ केमिकलयुक्त भी होती हैं, जो त्वचा को नुकसान पहुंचाती हैं। चेहरे के निशान को कम करने के लिए आप इन घरेलू उपायों की मदद ले सकते हैं। इन घरेलू उपायों को नियमित करने से चेहरे के पुराने निशान को कम करने में भी मदद मिलेगी। 

टमाटर और नींबू

टमाटर और नींबू चेहरे के पुराने निशान को हटाने में मदद कर सकते हैं। इसका इस्तेमाल करने के लिए टमाटर और नींबू के रस की बूंदे कटोरी में लेकर बराबर मात्रा में मिलाएं। अब रुई की सहायता से निशानों पर ये मिश्रण लगाएं। 15 से 20 मिनट के बाद चेहरे को धो लें। नियमित इस मिश्रण को लगाने से चेहरे के निशानों को कम करने में मदद मिलती है।

प्याज का रस

प्याज का रस चेहरे के निशान हटाने के लिए फायदेमंद होता है। प्याज को इस्तेमाल करने के लिए एक प्याज को लेकर कद्दूकस करें। अब इसका रस निकालें। इस रस को रुई की सहायता से चेहरे के निशान पर लगाएं। इस मिश्रण को चेहरे पर 15 से 20 मिनट तक चेहरे पर लगाएं। उसके बाद नॉर्मल पानी से चेहरे को वॉश करें।

आलू का रस

आलू का रस चेहरे की झाइयों को कम करने के साथ निशान को भी हटाता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए एक आलू को लेकर कद्दूकस करें। अब इसका रस निकालें। रस को रुई की मदद से चेहरे पर लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें। 5 से 10 मिनट मसाज करने के बाद चेहरे को नॉर्मल पानी से वॉश करें। ऐसा आप रोज भी कर सकते हैं।

आंवला

आंवला शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है। आंवला में प्रचुर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है, जो इम्यूनिटी को मजबूत करने के साथ शरीर को स्ट्रॉन्ग करता है। चेहरे के पुराने निशान पर आंवला का इस्तेमाल करने के लिए आंवले को कद्दूकस करके इसमें जैतून का तेल मिला लें। अब इस मिश्रण को निशान पर लगाएं और हल्के हाथ से मसाज करें। इससे धीरे धीरे चेहरे के निशान हल्के होने लगते हैं।

दही और हल्दी

दही और हल्दी चेहरे के पुराने निशान को आसानी से कम कर सकते हैं। हल्दी में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण चेहरे के निशान को कम करते हैं। चेहरे पर इन दोनों का इस्तेमाल करने के लिए एक चम्मच दही में 2 से 3 चुटकी हल्दी को मिलाएं। इस पेस्ट को हाथ की सहायता से चेहरे के निशान पर लगाएं। 10 से 15 तक चेहरे पर लगाने के बाद इस पेस्ट से निशान पर मसाज करें। इसे नियमित लगाने से आपकी रंगत में तो निखार आएगा ही, साथ ही चेहरे के निशान भी कम होगे।

चेहरे के निशान हटाने के लिए ऊपर बताए गए घरेलू उपायों को आजमाया जा सकता है। लेकिन अगर इन उपायों से आपको कोई फायदा न मिले, तो आपको डर्मेटोलॉजिस्ट की मदद लेनी चाहिए क्योंकि कई बार कुछ निशान शरीर की किसी बीमारी या समस्या का संकेत हो सकते हैं। चेहरे पर इन्हें लगाने से पहले पैच टेस्ट अवश्य करें।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

Whatsapp Group
Telegram channel

No votes so far! Be the first to rate this post.

We are sorry that this post was not useful for you!

Let us improve this post!

Tell us how we can improve this post?

Leave a Comment