इन 5 फलों के सेवन से ब्लड शुगर लेवल रहेगा कंट्रोल

Whatsapp Group
Telegram channel

डायबिटीज की बीमारी आजकल काफी कॉमन हो गई है। इस बीमारी से पीड़ित लोगों के लिए ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखना सबसे अहम होता है। इसलिए हर चीज काफी सोच समझ कर खानी पड़ती है। डायबिटीज के मरीज अधिकतर फलों को खाने से बचते हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि फल खाने से उनका डायबिटीज का लेवल काफी बढ़ जाएगा। लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे फलों के बारें में बताने जा रहे हैं, जिनका सेवन   डायबिटीज मरीज निश्चित मात्रा में कर सकते हैं। फल शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इनका सेवन शरीर को ताकत देता है और पाचन तंत्र को मजबूत करता है। आइए जानते हैं डायबिटिक पेशेंट्स कौन-कौन से फल खा सकते हैं।

सेब

सेब शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। सेब में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो पेट को साफ रखने में मदद करता है। सेब नियमित खाने से कोलेस्ट्रॉल, कब्ज और अल्जाइमर आदि रोगों से बचाव होता है।  अगर निश्चित मात्रा में सेब का सेवन किया जाए, तो टाइप 2 डायबिटीज के जोखिम को कम किया जा सकता है। 

संतरा

संतरा शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। संतरे में विटामिन सी पाया जाता है, जो शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत करने में मदद करता है। संतरे का नियमित सेवन स्किन को पोषण भी देता है। इसलिए इसे खाने से स्किन पर ग्लो बढ़ता है। संतरा खाने से ब्लड शुगर लेवल नहीं बढ़ता है इसलिए डायबिटीज मरीज इसे खा सकते हैं।

एवोकाडो

एवोकाडो फल सभी मौसम में आसानी से मिल जाता है। इसको खाने से आंखों की रोशनी ठीक रहती है। ये हार्ट के लिए बहुत फायदेमंद होता है, साथ ही पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है। एवोकाडो में फाइबर भी पाया जाता है, जो पेट को साफ रखने में मदद करता है। इसको खाने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है।

अमरूद

अमरूद में भरपूर मात्रा में फाइबर और विटामिन सी पाया जाता है। जो शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है। विटामिन सी शरीर को रोगों से लड़ने की ताकत भी देता है। अमरूद में सोडियम और पोटैशियम भी पाया जाता है, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है। पेट में बदहजमी, गैस और खट्टी डकार आने पर अमरूद में काले नमक को डाल कर खाया जा सकता है।

पपीता

पपीते में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो पाचन तंत्र को मजबूत करने के साथ पेट को साफ करने में भी मदद करता है। नियमित पपीता खाने से पेट में कब्ज नहीं बनती है। पपीते में  एंटीऑक्सिडेंट्स, विटामिन बी, फोलिक एसिड, पोटैशियम और मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। पपीता ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करके शरीर को स्वस्थ बनाने में मदद करता है।

ये सभी फल डायबिटीज पेशेंट आसानी से खा सकते हैं। लेकिन ध्यान रखें डायबिटीज के मरीज एक निश्चित मात्रा में ही इन्हें खाएं। साथ ही अगर आपका ब्लड शुगर लेवल बहुत ज्यादा है, तो इनका सेवन करने से पहले एक बार डॉक्टर से जरूर बात कर लें।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

Whatsapp Group
Telegram channel

No votes so far! Be the first to rate this post.

We are sorry that this post was not useful for you!

Let us improve this post!

Tell us how we can improve this post?

Leave a Comment