देसी घी के साथ मिलाकर खाएं ये 5 चीजें, शरीर को मिलेंगे कई अनोखे फायदे

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Ghee Benefits in Hindi: घी का सेवन शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। शायद ही ऐसा कोई व्यक्ति होगा जिसको घी का सेवन पसंद नहीं है। घी जितना स्वाद में लाजवाब होता है इसके फायदे भी उतने ही हैं। ज्यादातर लोग घी का सेवन दाल या सब्जी में डालकर करते हैं या रोटी में इसे लगाकर खाते हैं। घी में मौजूद औषधीय गुण न सिर्फ सेहत को बेहतर बनाते हैं बल्कि इसका सेवन कई बीमारियों में फायदेमंद होता है। घी का इस्तेमाल आयुर्वेद में कई बीमारियों के इलाज में भी किया जाता है। घी के साथ कुछ चीजों को मिला देने से इसका स्वाद और फायदे और भी बढ़ जाते हैं। घी के साथ इन 5 चीजों को मिलाकर खाने से यह सेहत के लिए रामबाण हो जाता है। आइए विस्तार से जानते हैं इसके बारे में।

घी में मिलाकर खाएं ये 5 चीजें- What To Add With Desi Ghee To Stay Healthy in Hindi

घी में विटामिन ए, विटामिन के, कैल्शियम, विटामिन डी, मिनरल्स, पोटैशियम, फॉस्फोरस जैसे पोषक तत्व पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। घी में हेल्दी फैट पाया जाता है, जो हार्ट से जुड़ी समस्याओं में भी बहुत फायदेमंद माना जाता है। घी के साथ इन चीजों का मिश्रण सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है-

1. घी के साथ खाएं लहसुन

घी और लहसुन के फायदे सेहत के लिए अनेकों हैं। घी में दो से तीन कलियां लहसुन की डालकर हल्का गुनगुना करें और इसका सेवन करें। घी के साथ लहसुन का सेवन करने से हाई ब्लड प्रेशर की समस्या में बहुत फायदा मिलता है। इसके अलावा सूजन की समस्या में भी घी और लहसुन का सेवन फायदेमंद होता है। 

2. घी के साथ तुलसी की पत्तियां

घी और तुलसी का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसका इस्तेमाल आयुर्वेद में औषधि के रूप में किया जाता है। तुलसी की पत्तियों में विटामिन ए, के और सी के अलावा कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन और पोटैशियम पाया जाता है। घी के साथ तुलसी की पत्तियों का सेवन ब्लड शुगर कम करने और ब्लड प्रेशर कम करने में बहुत फायदेमंद होता है। मानसिक तनाव को दूर करने के लिए भी घी और तुलसी की पत्तियों का सेवन बहुत फायदेमंद होता है।

3. घी और दालचीनी का सेवन

घी और दालचीनी का सेवन ब्लड शुगर कम करने में भी फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-वायरल गुण सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। ब्लड शुगर कम करने के अलावा वजन कम करने और पेट से जुड़ी समस्याओं में भी इसका सेवन बहुत फायदेमंद होता है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

4. घी और कपूर

घी और कपूर में मौजूद गुण सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। आयुर्वेद के मुताबिक कपूर में मौजूद गुण वात, पित्त और कफ को संतुलित करने में बहुत फायदेमंद होता है। इसका सेवन शरीर की पाचन शक्ति को मजबूत करने और आंतों को हेल्दी रखने के लिए बहुत फायदेमंद मन जाता है। अस्थमा के मरीजों के लिए भी कपूर और घी का सेवन भी बहुत फायदेमंद होता है।

5. हल्दी और घी का सेवन

हल्दी के साथ घी का सेवन सेहत के लिए अमृत जैसा माना जाता है। इसका सेवन किडनी को हेल्दी रखने और हार्ट से जुड़ी बीमारियों के जोखिम को कम करने में भी फायदेमंद होता है। हल्दी और घी को एकसाथ मिलाकर खाने से शरीर में सूजन की समस्या में भी फायदा मिलता है।

घी का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। घी में मौजूद गुण शरीर को कई बीमारियों की चपेट में आने से बचाते हैं। घी के साथ ऊपर बताई गयी चीजों का सेवन बहुत फायदेमंद होता है, लेकिन किसी भी समस्या या बीमारी में इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

We are sorry that this post was not useful for you!

Let us improve this post!

Tell us how we can improve this post?

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x