इन 4 तरीकों से बालों पर लगाएं जैतून तेल, दूर होंगी कई समस्याएं

Whatsapp Group
Telegram channel

जैतून के तेल में काफी मात्रा में विटामिन ई, पॉलीफेनोल्स और ओलेयूरोपिन होता है। इस तेल का उपयोग करने से बालों के झड़ने को रोकने में मदद मिलती है। जैतून का तेल बालों को पोषण देता है। यह तेल बालों को चमकदार स्वस्थ और मुलायम रखने में मदद करता है। यह तेल बालों को टूटने से रोकता है और बेजान बालों को पुनर्जीवित करता है।

इतना ही नहीं जैतून का तेल बालों में शाइन को बढ़ाता है। जैतून का तेल घुंघराले बालों में भी चमक ला सकता है। जैतून का तेल हल्का होता है, जो हर तरह के बालों के लिए उपयोगी होता है। जैतून के तेल का इस्तेमाल बालों को धोने के बाद सीरम के रूप में भी कर सकते हैं। यह बालों के लिए अच्छे गुणों से भरा हुआ है। आप जैतून के तेल का उपयोग इन 4 तरीकों से कर सकते हैं।

1. जैतून का तेल और एवोकाडो हेयर मास्क

  • यह हेयर मास्क बालों को फिर से जीवित करने के लिए उपयोगी होता है। 
  • यह बालों को मुलायम, सॉफ्ट और रेशमी बनाता है।
  • इसको बनाने के लिए लिए एक पका हुआ एवोकाडो और दो बड़े चम्मच जैतून का तेल लें।
  • एक बर्तन में एवोकाडो को तब तक पीसें, जब तक कोई गांठ ना रह जाए। 
  • उसके बाद इसमें जैतून के तेल को अच्छी तरह से मिला लें।

उपयोग कैसे करें

  • पहले बालों को अच्छी तरह से धो लें। 
  • उसके बाद कंघी की मदद से मिश्रण को बालों में लगाएं।
  • अपने सिर को नर्म तौलिए से ढक लें। 
  • एक घंटे बाद अपने सिर को शैंपू से धो लें और कंडीशनर करें।
  • इसका उपयोग सप्ताह में एक बार जरूर करें।

2. जैतून का तेल और अंडे का हेयर मास्क

  • अंडे प्रोटीन से भरे हुए होते है। यह हेयर मास्क बालों के लिए फायदेमंद है। 
  • यह हेयर मास्क बालों में तुरंत चमक लाने का काम करता है।
  • इस हेयर मास्क को बनाने के लिए 2 अंडे और 3 बड़े चम्मच जैतून का तेल लें। 
  • एक बाउल में इन दोनों को अच्छी तरह से मिक्स करें और बालों पर लगा लें।

उपयोग कैसे करें

  • पहले बालों को शैम्पू से धोकर कंडीशनर करें। 
  • इसके बाद मिश्रण को कंघी की मदद से बालों पर लगाएं। 
  • 30 मिनट बाद बालों को ठंडे पानी से धो लें। 
  • इस हेयर मास्क का उपयोग सप्ताह में दो बार करें।

3. जैतून का तेल और शहद का हेयर मास्क

  • सूखे टूटे और दो मुहे बालों के लिए जैतून के तेल के साथ शहद का हेयर मास्क का प्रयोग करना चाहिए।
  • यह हेयर मास्क ऑयली बालों के लिए भी काफी च्छा रहता है।
  • इसे बनाने के लिए एक चम्मच शहद, एक विटामिन ई कैप्सूल और 3 चम्मच जैतून का तेल लें। 
  • इन सभी को अच्छी तरह से मिला लें। 

उपयोग कैसे करें? 

  • अब अपने बालों को अच्छी तरह से शैम्पू करें और बालों को सूखा लें।
  • उसके बाद मिश्रण को बालों की जड़ों से लेकर सिरे तक लगाएं।
  • एक घंटे बाद अपने बालों को कंडीशनर कर लें। 
  • शहद में ह्यूमेक्टेंट और एंटीमाइक्रोबियल गुण होते हैं, जो डैंड्रफ को कम करने में मदद करते हैं
  • और मुलायम और चमकदार बाल का विकास करते हैं।

4. जैतून का तेल और केले का हेयर मास्क

  • केले में पोटेशियम, कार्बोहाइड्रेट और प्राकृतिक तेल होता है। ये तत्व बालों को मजबूत और चमकदार बनाने में मदद करते हैं।
  • इसको बनाने के लिए एक पका हुआ केला लें। 
  • एक बड़ी चम्मच जैतून के तेल की भी लें।
  • उसके बाद केले को जैतून के तेल के साथ अच्छी तरह से मिला लें।

उपयोग कैसे करें

  • अपने बालों को शैम्पू से धो लें।
  • इस मिश्रण को बालों मे लगा लें।
  • 30 मिनट बाद बालों को ठंडे पानी से धो लें। 
  • ऐसा एक सप्ताह में एक बार जरूर करें।

ये सारे हेयर मास्क बालों के लिए बहुत लाभदायक हैं। आप इन हेयर मास्क का उपयोग अपने बालों की समस्याओं को दूर करने के लिए कर सकते हैं।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

Whatsapp Group
Telegram channel

No votes so far! Be the first to rate this post.

We are sorry that this post was not useful for you!

Let us improve this post!

Tell us how we can improve this post?

Leave a Comment