करी पत्तों से करें सफेद बालों को नैुचरली काला, जानें लगाने के 5 तरीके

Whatsapp Group
Telegram channel

सब्जियों और अन्य पकवानों में तड़का लगाने के लिए हम सभी करी पत्ता का प्रयोग करते हैं। यह न सिर्फ उन्हें एक बेहतरीन खुश्बू प्रदान करता है बल्कि स्वाद भी बढ़ाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं, बालों के लिए भी करी पत्ता बहुत लाभकारी है।  करी पत्ता एंटी ऑक्सीडेंट,  विटामिन सी से भरपूर होता है, साथ ही इसमें फास्फोरस, आयरन, कैल्शियम और निकोटिनिक एसिड जैसे जरूरी पोषक तत्व भी मौजूद होते हैं।

बालों की कई समस्याओं जैसे बालों का झड़ना रोकने, ड्राई और फ्रिजी हेयर, डैंड्रफ आदि से छुटकारा दिलाने और बालों को मजबूत, घना और शाइनी बनाने में करी पत्ता का प्रयोग बहुत लाभकारी है।  यहां तक कि सफेद बालों को नेचुरली काला करने में भी करी पत्ता प्रयोग बहुत लाभकारी है। सिर्फ करी पत्ता खाने से ही नहीं, आप बालों को सीधे तौर पर बालों में लगाकर भी सफेद बालों की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। बस आपको सही तरीके से करी पत्ता बालों में लगाना है। बहुत से लोग अक्सर पूछते हैं करी पत्ता से बालों को कैसे काला करें (kari patta se baal kale kaise kare)? इस लेख में हम आपको सफेद बालों को काला करने के लिए करी पत्ता का इस्तेमाल करने के 5 तरीके बता रहे हैं।

करी पत्ता से बालों को कैसे काला करें

1. सीधे तौर पर बालों में लगाएं

इसके  लिए आपको 8-10 करी पत्ते लेने हैं और उन्हें अच्छी तरह पीस लेना है। इसमें थोड़ा सा पानी मिलाकर थोड़ा पतला पेस्ट बना लें, जिससे कि यह बालों में आसानी से लग जाए। इस पेस्ट को स्कैल्प से लेकर स्प्लिट एंड्स तक अच्छी तरह लगाएं। इसे कम से 30 मिनट के लिए छोड़ दें और शैंपू से धो लें। आप 3-4 घंटों के लिए भी इसे बालों में छोड़ सकते हैं।

2. तेल में मिलाकर लगाएं

आप करी पत्ता के पेस्ट में सरसों, नारियल, बादाम या कोई अन्य एसेंशियल ऑयल मिलाकर भी बालों में अप्लाई कर सकते हैं। कोशिश करें कि पेस्ट को पहले तेल में गर्म कर लें और उसके बाद बालों में लगाएं। 30 मिनट से लेकर 3-4 घंटों तक आप इसे बालों में लगा सकते हैं।

3. आंवला मिलाकर लगाएं

करी पत्ता की तरह आंवला भी बालों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह भी विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स का अच्छा स्रोत है। आप करी पत्ता और 1-2 आंवला फल को पीसकर, इसमें तेल मिलाकर एक पेस्ट बना लें और बालों में लगा लें। आप इसमें नींबू का रस भी मिला सकते हैं। कम से कम 30 मिनट बालों में जरूर लगाएं।

4. एलोवेरा मिलाकर लगाएं

एलोवेरा बालों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। करी-पत्ता और एलोवेरा जेल मिलाकर एक पेस्ट बना लें और इसे बालों में लगाकर 3-4 घंटों के लिए छोड़ दें। उसके बाद धो लें। यह बालों को काला करने के लिए बहुत प्रभावी नुस्खा है।

5. मेहंदी मिलाकर लगाएं

करी पत्ता और मेहंदी पाउडर को सरसों, नारियल या बादाम के तेल में अच्छी तरह पकाएं जब तक कि यह काला न हो जाए। इस मिश्रण को ठंडा करने के बाद बालों में लगाएं और 3-4 घंटों के लिए छोड़ दें। इससे बालों को तेजी से काला करने में मदद मिलेगी।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

Whatsapp Group
Telegram channel

No votes so far! Be the first to rate this post.

We are sorry that this post was not useful for you!

Let us improve this post!

Tell us how we can improve this post?

Leave a Comment