सो कर उठने के बाद शरीर में होता है दर्द? ये 5 घरेलू उपाय दिलाएंगे छुटकारा

Whatsapp Group
Telegram channel

सो कर या नींद से उठने के बाद हम में से ज्यादातर लोगों को शरीर में अकड़न और दर्द जैसी समस्याएं होती हैं। जिसके कारण लोगों को काफी असहजता और परेशानी होती है। यहां तक कि कई बार यह समस्या उन्हें दिनभर ऑफिस या यात्रा के दौरान भी परेशान करती है। इससे छुटकारा पाने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय करते हैं, लेकिन फिर भी यह समस्या आए दिन परेशान करती है। लेकिन क्या आपने कभी यह जानने की कोशिश की है कि सो कर उठने के बाद शरीर में दर्द क्यों होता है (neend ke bad sharir me dard kyu hota hai)? और इससे छुटकारा पाने के लिए आप क्या कर सकते हैं? इस लेख में हम आपको नींद के बाद शरीर में दर्द के कारण और इससे छुटकारा पाने के 5 उपाय बता रहे हैं।

नींद के बाद शरीर में दर्द का कारण

नींद के बाद शरीर में दर्द होने के कई कारण हो सकते हैं। शारीरिक कमजोरी, आहार में पोषक तत्वों की कमी, नींद ठीक से न आना या अपर्याप्त नींद, फिजिकल एक्टिविटी की कमी और गतिहीन जीवनशैली इसके कुछ आम कारण हैं। हालांकि शरीर में पोषण की कमी इसका एक बड़ा कारण हैं।

सो कर उठने के बाद शरीर में दर्द के उपाय

1. पोषक तत्वों से भरपूर आहार लें

आपको संतुलित और पोषक तत्वों से भरपूर आहार लेना चाहिए। ऐसे फूड्स डाइट में शामिल करें जिनमें शरीर के लिए जरूरी पोषक तत्व मौजूद हों। खासकर प्रोटीन, कैल्शियम, फाइबर और आयरन से भरपूर फूड्स। क्योंकि यह आपकी मांसपेशियों, हड्डियों,  पाचन और शरीर में खून की कमी को पूरा करने के लिए जरूर हैं। डेयरी प्रोडक्ट्स- दूध, दही, छाछ, पनीर आदि और सोयाबीन, मांस, दाल और मछली आदि को डाइट का हिस्सा बनाएं। फल और सब्जियों का सेवन अधिक करें।

2. एक्सरसाइज करें

कोशिश करें कि आप सुबह सो कर उठने के बाद 20-25 मिनट एक्सरसाइज जरूर करें। खासकर स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज जैसे योग। इसके अलावा आप बाहर मॉर्निंग वॉक भी कर सकते हैं।

3. गर्म पानी से नहाएं

गर्म पानी से नहाने से थकान को दूर करने में मदद मिलती है। साथ ही इससे मांसपेशियों में तनाव और सूजन को कम करने में भी मदद मिलती है। इससे आप तरोताजा महसूस करते हैं और दर्द में भी आराम मिलता है।

4. अच्छी नींद लें

नींद के दौरान शरीर की मरम्मत होती है। इस दौरान शरीर की कोशिकाएं रिपेयर और ठीक होती हैं। इसलिए आपको 7-8 घंटे की एक अच्छी नींद जरूर लेनी चाहिए। जल्दी सोने की कोशिश करें और सोने से कम से कम 1 घंटे पहले मोबाइल या लैपटॉप आदि यूज करने से बचें। इससे अनिद्रा, नींद न आने या बेचैन नींद जैसी समस्याएं होती हैं।

5. हर्बल टी का सेवन करें

सुबह उठने के बाद सामान्य चाय या सीधा ब्रेकफास्ट की बजाए कोशिश करें कि हर्बल चाय का सेवन करें। ग्रीन टी, कैमोमाइल टी, अदरक की चाय, तुलसी और मुलेठी आदि की चाय का सेवन करें। इनमें नींबू का रस और शहद मिलाकर पिएं। इससे आपको एनर्जी मिलेगी और शरीर का दर्द दूर करने के साथ ही कई अन्य फायदे भी मिलेगें।

यह भी ध्यान रखें

कोशिश करें कि भोजन को ज्यादा न पकाएं या उबालें, क्योंकि इससे उनके पोषक तत्व कम हो जाते हैं। हरी-पत्तेदार सब्जियां, नट्स और ड्राई फ्रूट्स, बीज और फलों का  सेवन अधिक करें।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Whatsapp Group
Telegram channel

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

We are sorry that this post was not useful for you!

Let us improve this post!

Tell us how we can improve this post?

Leave a Comment