रात को सोने से पहले क्यों होती है पेट में गुड़गुड़? जानें इसका सेहत से कनेक्शन

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

दिनभर काम करने के बाद जब हम रात को सुकून से बैठते हैं, तो अपने शरीर के बारे में कई सारी बातें सोचते हैं। शांति से बैठते ही अचानक पेट से गुड़गुड़ की आवाज आती है। जब पेट अचानक से गुड़गुड़ करता तो हम में से ज्यादातर लोग इसे इग्नोर कर देते हैं। पेट में से आने वाली आवाज के कई कारण हो सकते हैं। वैसे तो पेट में गुड़गुड़ होना एक आम बात है, लेकिन इसका सेहत से बहुत बड़ा कनेक्शन है। कई बार पेट से आने वाली गुड़गुड़ की आवाज कई बीमार शरीर के अंदर होने वाली बीमारियों की वजह से हो सकती है। आइए जानते हैं पेट से गुड़गुड़ की आवाज आखिरकार क्यों आती है?

भूख हो सकती है वजह

यदि आप लंबे समय तक कुछ नहीं खाते हैं, तो इसकी वजह से पेट से गुड़गुड़ की आवाज आ सकती है। एक या दो बार ऐसी आवाजें आती हैं तो ठीक है लेकिन लंबे समय तक ये होता है तो समझ लें कि शरीर को सुक्रोज और ग्लूटेन से एलर्जी हो रही है। ऐसे में सुक्रोज और ग्लूटेन युक्त पदार्थों का सेवन करने से बचें।

गैस और कब्ज बन सकता है कारण

खाना खाने के तुरंत बाद अगर आप बिस्तर में जाकर सो जाते हैं तो इसकी वजह से पेट में गैस और कब्ज की समस्या होने लगती हैं। गैस, कब्ज और अन्य पाचन संबंधी समस्याओं के कारण भी पेट में गुड़गुड़ की आवाज आ सकती है। इस स्थिति से बचने के लिए रात में हल्का खाना खाएं। खाना खाने के बाद 10 से 15 मिनट टहलें।

मसालेदार खाने की वजह से

पेट में गुड़गुड़ की आवाज ज्यादा मसालेदार और तेल वाला खाना खाने की वजह से भी हो सकती है। दरअसल, ज्यादा तेल और मसाले वाला खाने की वजह से पेट से गुड़गुड़ की आवाज आ सकती है। इसलिए रात को मसालेदार खाना खाने से बचें।

पेट से गुड़गुड़ की आवाज से राहत कैसे पाएं

पेट के अंदर की ये आवाजें बहुत महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि ये शरीर के आंतरिक अंगों की कार्यक्षमता पर जांच रखने में आपकी सहायता करती हैं। यदि आपको इन आवाजों से बचना है, तो आप रोज सुबह उठकर ब्रिस्‍क वॉक करें। इससे पेट की गैस को निकालने में सहायता मिलेगी। 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

पेट में इस तरह की समस्या न हो इसके लिए सुबह की शुरुआत गर्म पानी से करें। दिन में ज्यादा चाय, कॉफी और सोडा पीने से बचें। कई बार कैफीन की ज्यादा मात्रा लेने से भी पेट में गुड़गुड़ की आवाज आती है। अगर पेट में आवाजें एक या दो दिन रहती है, तो ये समस्या सामान्य हो सकती है, लेकिन ये ज्यादा समय तक रहती है तो डॉक्टर से संपर्क करें।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

We are sorry that this post was not useful for you!

Let us improve this post!

Tell us how we can improve this post?

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x