प्याज की चाय पीने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें बनाने का तरीका

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

प्याज का इस्तेमाल लगभग हर भारतीय रसोई में किया जाता है। इसका सेवन सब्जी बनाने से लेकर सलाद के रूप में किया जाता है। प्याज में कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो आपकी सेहत को बेहतर बनाने का काम करता है। प्याज को पकाकर और कच्चा दोनों तरह से खाया जा सकता है। प्याज में एंटी-कार्सिनोजेनिक, एंटी-एलर्जिक और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं, जो शरीर को बीमारियों से बचाने और हेल्दी रखने में बहुत उपयोगी माने जाते हैं। प्याज का सेवन करने से आपको पेट से जुड़ी समस्याओं, ब्लड शुगर, हाई बीपी और नींद से जुड़ी परेशानियों में फायदा मिलता है। आप कच्चे प्याज की जगह प्याज का चाय का भी सेवन कर सकते हैं। प्याज की चाय शरीर की कई परेशानियों को दूर करने और हेल्दी रखने में फायदेमंद मानी जाती है। इसका सेवन करने से मोटापे की समस्या दूर करने में फायदा मिलता है और शरीर की इम्यूनिटी बूस्ट होती है। 

प्याज की चाय पीने के फायदे

प्याज में शरीर के लिए फायदेमंद विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन सी और सोडियम, पोटेशियम, फोलेट्स आदि पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। इसका सेवन करने से आपके शरीर का चयापचय भी दुरुस्त रहता है। प्याज की चाय पीने को लेकर हुए एक शोध के मुताबिक इसका सेवन डायबिटीज और ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियों में भी फायदेमंद होता है। आइए जानते हैं नियमित रूप से प्याज की चाय पीने के फायदे।

1. डायबिटीज की समस्या में प्याज की चाय पीना बहुत फायदेमंद होता है। इसका सेवन करने से शरीर में ग्लूकोज रेजिस्टेंस बेहतर होता है और इंसुलिन प्रतिरोध को ठीक करने में मदद मिलती है। इसका सेवन शरीर में फ्री रेडिकल्स को दूर करने में भी फायदेमंद होता है।

2. एक रिसर्च के मुताबिक प्याज की चाय पीने से आपको ब्लड प्रेशर की समस्या में फायदा मिलता है। इसमें Flavonol Quercetin नामक एंटी-ऑक्सीडेंट पाया जाता है, जो ब्लड प्रेशर को कम करने का काम करता है। हाई बीपी के मरीजों को प्याज की चाय पीनी चाहिए।

3. कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के खतरे को कम करने के लिए भी प्याज की चाय पीना बहुत फायदेमंद होता है। इसका सेवन करने से कैंसर सेल्स की ग्रोथ कम होती है। प्याज की चाय पीने से कोलन कैंसर का खतरा कम होता है। प्याज की चाय को लेकर हुई रिसर्च में यह बात सामने आई है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

4. इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए भी प्याज की चाय का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। प्याज में विटामिन सी पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। विटामिन सी इम्यूनिटी बढ़ाने का काम करती है। इसलिए इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए रोजाना प्याज की चाय का सेवन जरूर करना चाहिए।

5. वजन कम करने के लिए भी प्याज की चाय पीना फायदेमंद होता है। इसका सेवन करने से शरीर का मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है और वजन कम करने में फायदा मिलता है। प्याज की चाय का सेवन करने से आपके शरीर में एक्स्ट्रा कैलोरी बर्न करने में भी फायदा मिलता है।

कैसे बनाएं प्याज की चाय?

प्याज की चाय आप आसानी से घर परा बना सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले एक प्याज को लेकर उसे अच्छी तरह से धोकर काट लें। अब इसे एक पैन में पानी डालकर प्याज को मिलाएं और अच्छी तरह से उबालें। अच्छी तरह से प्याज के उबल जाने के बाद पानी को छान लें और इसमें एक चम्मच नींबू का रस मिलाएं। इसमें ग्रीन टी का बैग डालें और अच्छी तरह से मिक्स करने के बाद इसका सेवन करें।

वैसे तो प्याज का सेवन सभी के लिए सुरक्षित माना जाता है, लेकिन अगर आप प्याज की चाय का सेवन किसी बीमारी या समस्या में कर रहे हैं, तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

We are sorry that this post was not useful for you!

Let us improve this post!

Tell us how we can improve this post?

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x