सौंठ और घी साथ में खाने से मलिते हैं 5 जबरदस्त फायदे

Whatsapp Group
Telegram channel

घी और सौंठ, दोनों का ही सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। सौंठ अदरक को सुखाकर बनाई जाती है। हम सभी दोनों का ही सेवन अपने दैनिक जीवन में करते हैं। लेकिन क्या आपने कभी एक ही समय में या साथ में सेवन किया है?  बहुत से लोग सौंठ और घी के मिश्रण का सेवन सर्दी-खांसी की समस्या में करते हैं, यह कफ को बाहर निकालने में भी बहुत लाभकारी है। मगर हम में से ज्यादातर लोग यह नहीं जानते हैं, कि सौंठ और घी का कॉम्बिनेश सेहत को कई लाभ प्रदान करता है। घी हेल्दी फैट्स के साथ ही कई जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होता है। वहीं अगर सौंठ की बात करें तो यह अदरक की तुलना में अधिक फायदेमंद होती है। यह विटामिन ए, सी के साथ ही कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, फाइबर और जिंक जैसे जरूरी मिनल्स मौजूद होते हैं। साथ ही यह फैटी एसिड और एंटीइन्फ्लेमेट्री गुणों से भी भरपूर होती है।

क्लीनिल न्यूट्रिशनिस्ट और डायटीशियन गरिमा के अनुसार अगर आप सौंठ और घी का साथ में सेवन करते हैं, तो यह कई गंभीर रोगों के जोखिम को कम करने और उन्हें दूर रखने में भी बहुत लाभकारी साबित हो  सकता है। इस लेख में हम आपको सौंठ और घी खाने के 5 फायदे बता रहे हैं।

सौंठ और घी खाने के फायदे 

1. पेट को रखे स्वस्थ

पेट दर्द, पेट में गैस, कब्ज, अपच ब्लोटिंग आदि जैसी समस्याओं के लिए सौंठ और घी का कॉम्बिनेशन एक रामबाण उपाय है। यह आपके पाचन को दुरुस्त करता है मलत्याग की प्रक्रिया को स्मूद बनाने में सहायता  करता है। आंत में अच्छे बैक्टीरिया बढ़ावा देता है, सूजन से लड़ने में मदद करता है और पेट में छाले की समस्या में भी लाभकारी है।

2. सिरदर्द से दिलाए छुटकारा

घी और सौंठ का कॉम्बिनेशन सिरदर्द से राहत प्रदान करने में भी बहुत लाभकारी है। यह माइग्रेन और सिरदर्द के साथ ही बदन और गर्दन के दर्द में भी आराम प्रदान करता है।

3. इम्यूनिटी को बनाए मजबूत

सर्दी-खांसी, जुकाम, मौसमी एलर्जी, बुखार और अन्य वायरल संक्रमण जैसी समस्याओं से राहत प्रदान करने और उन्हें दूर रखने  में घी और सौंठ का मिश्रण बहुत लाभकारी है। यह आपकी इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में बहुत लाभकारी है।

4. जोड़ों के दर्द में आराम पहुंचाता है

यह कॉम्बिनेशन जोड़ों में सूजन को कम करने और जकड़न को दूर करने बहुत लाभकारी है। यह आपके जोड़ों को मजबूत बनाने और बेहतर फंक्शन में मदद करता है। 

5. उल्टी-दस्त की समस्या में लाभकारी है

खराब पेट के कारण उल्टी और दस्त जैसी समस्याएं बहुत आम हैं। इन स्थितियों से लड़ने और मल को सख्त करने के साथ ही मतली से छुटकारा दिलाने में सौंठ और घी का सेवन करना बहुत लाभकारी है।

अगर आप अगर आप सौंठ और घी को अपनी डाइट या रुटीन की हिस्सा बनाते हैं, तो सेहत को अद्भुत फायदे मिलेंगे। आपको बस 1-2 चम्मच घी में 1/4 चम्मच सौंठ का पाउडर या सौंठ पीसकर मिलाकर इसका सेवन कर सकते हैं।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Whatsapp Group
Telegram channel

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

We are sorry that this post was not useful for you!

Let us improve this post!

Tell us how we can improve this post?

Leave a Comment