बालों को तेजी से बढ़ाने के लिए खाएं ये 5 सब्जियां

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

मजबूत और घने बाल भला किसकी चाहत नहीं होती है। लेकिन आज के समय खानपान और जीवनशैली से जुड़ी गलत आदतों की वजह से लोगों में बालों से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। कम उम्र में बालों का झड़ना, बाल सफेद होना जैसी समस्याएं आज बहुत कॉमन हैं। इन समस्याओं से बचने के लिए आपको डाइट और जीवनशैली में सुधार जरूर करना चाहिए। नियमित रूप से कुछ फल और सब्जियों का सेवन बालों की सेहत और ग्रोथ के लिए फायदेमंद माना जाता है। घने और मजबूत बाल पाने के लिए आपको डाइट में कुछ सब्जियों को जरूर शामिल करना चाहिए। इनमें मौजूद पोषक तत्व शरीर को हेल्दी रखने और बालों की ग्रोथ और मजबूती के लिए बहुत फायदेमंद माने जाते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं बालों के लिए फायदेमंद सब्जियों के बारे में।

बालों के लिए फायदेमंद सब्जियां

लंबे और घने बाल पाने के लिए आपकी डाइट में कुछ ऐसी चीजों का होना जरूरी है, जो बालों के लिए जरूरी माने जाते हैं। सही पोषक तत्वों की संतुलित मात्रा का सेवन करने से आप बालों से जुड़ी समस्याओं को कम कर सकते हैं। मजबूत और घने बाल पाने के लिए अपनी डाइट में इन सब्जियों को जरूर शामिल करें-

1. बीन्स

लंबे और मजबूत बाल पाने के लिए बीन्स का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। बालों के अच्छे विकास के लिए सेम का सेवन करना फायदेमंद होता है। बीन्स में आयरन, बायोटिन, फोलेट और कई जरूरी विटामिन पाए जाते हैं, जो बालों को मजबूत और घना बनाते हैं। बालों की अच्छी ग्रोथ के लिए बीन्स को अपनी डाइट में शामिल करें।

2. पालक

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

घने और मजबूत बाल पाने के लिए पालक का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। पालक में विटामिन ए, आयरन और फोलेट की पर्याप्त मात्रा होती है, जो बालों को हेल्दी रखने के लिए बहुत जरूरी मानी जाती है। इसका सेवन करने से आपके बालों की ग्रोथ बढ़ती है और कई अन्य फायदे मिलते हैं। 

3. गाजर

गाजर में मौजूद पोषक तत्व बालों के लिए बहुत फायदेमंद माने जाते हैं। गाजर में विटामिन सी, विटामिन ए, पोटैशियम, आयरन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसका सेवन करने से आपके बालों की ग्रोथ सही होती है और बालों की कई समस्याओं को दूर करने में भी फायदा मिलता है।

4. टमाटर

बालों की समस्याओं से छुटकारा पाने और बालों का विकास ठीक रखने के लिए टमाटर का सेवन जरूर करना चाहिए। टमाटर में विटामिन ए और विटामिन सी की पर्याप्त मात्रा होती है, जो बालों को हेल्दी रखने और बालों की ग्रोथ ठीक रखने में फायदेमंद होते हैं।

5. लहसुन 

बालों को मजबूत और घना बनाने के लिए लहसुन का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। लहसुन में मौजूद गुण बालों और स्कैल्प से जुड़ी समस्याओं को दूर करते हैं। बाल झड़ने की समस्या में भी लहसुन का सेवन बहुत फायदेमंद होता है।

बालों से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए और बालों की ग्रोथ बढ़ाने के लिए इन सब्जियों को डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। इसके अलावा बालों की समस्याओं से बचने के लिए आपको स्मोकिंग से बचना चाहिए और तनाव, चिंता जैसी समस्याओं की चपेट में आने से बचने के लिए रोजाना योगाभ्यास करना चाहिए।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

We are sorry that this post was not useful for you!

Let us improve this post!

Tell us how we can improve this post?

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x